Gram Panchayats of Agra: जल्द हो सकेगा आगरा की 198 ग्राम पंचायतों का गठन, चल रही तैयारी

ग्राम पंचायत के 2239 पद रिक्त जाने की वजह से जिले की 194 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका था। यहां प्रधान तो चुन लिए गए थे लेकिन सदस्यों की संख्या कम होने के कारण ग्राम पंचायत का काेरम पूरा नहीं हो पा रहा था।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 12:24 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 05:58 PM (IST)
Gram Panchayats of Agra: जल्द हो सकेगा आगरा की 198 ग्राम पंचायतों का गठन, चल रही तैयारी
आगरा में ग्राम पंचायतों का गठन जल्‍द होगा।

आगरा, जागरण संवाददाता। पंचायत उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब जल्द ही जिले की 198 ग्राम पंचायतों का गठन हो सकेगा। शासन से तारीख घोषित होने के साथ ही नवनिर्वाचित प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। ग्राम पंचायत सदस्य के अधिकांश पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ है।

ग्राम पंचायत के 2239 पद रिक्त जाने की वजह से जिले की 194 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका था। यहां प्रधान तो चुन लिए गए थे लेकिन सदस्यों की संख्या कम होने के कारण ग्राम पंचायत का काेरम पूरा नहीं हो पा रहा था। इसके चलते 194 गांवों की सरकार नहीं बन सकी थी। इसके साथ ही चार प्रधानों की चुनाव प्रक्रिया के दौरान चार प्रधानों की मृत्यु हो गई थी। इस तरह से जिले की 690 ग्राम पंचायतों में से 198 का गठन नहीं हो सका था। अब उपचुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद इनके गठन का भी रास्ता साफ हो गया है। ग्राम पंचायत सदस्य के 9,180 पदों में से 8,491 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। मतदाताओं के हाथों में सिर्फ 689 पदों का फैसला रहा। इसमें से 533 पदों पर चुनाव और 156 पदों पर उपचुनाव हुआ। चुनाव के दौरान 6,408 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए। 2239 रिक्त पदों पर चुनाव हुआ। इसमें से भी 2083 सदस्य निर्विरोध चुने लिए गए। शासन से किसी भी दिन ग्राम पंचायतों के गठन की तारीख घोषित हो सकती है। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव 15 जून से 3 जुलाई के बीच होना है। इसके साथ ही क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तारीख भी जल्द घोषित हो सकती है।

chat bot
आपका साथी