16792 पर्यटकों ने रविवार को निहारा ताजमहल

ताजमहल व आगरा किला पर टिकट विडो से की गई टिकटों की बिक्री शनिवार की अपेक्षा रविवार को कम रही ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 06:01 AM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 06:01 AM (IST)
16792 पर्यटकों ने रविवार को निहारा ताजमहल
16792 पर्यटकों ने रविवार को निहारा ताजमहल

आगरा, जागरण संवाददाता। रविवार को ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। दोपहर बाद स्मारक पर लाइन लगी, हालांकि शनिवार की अपेक्षा पर्यटक कम आए। रविवार को 16792 पर्यटक ताजमहल देखने पहुंचे, जबकि शनिवार को 26 हजार से अधिक पर्यटकों ने स्मारक निहारा था।

नववर्ष के पहले दिन शुक्रवार को ताजमहल बंद रहा था, जिसके चलते अन्य स्मारकों पर भीड़ रही थी। शनिवार को जब ताजमहल खुला था तो भीड़ उमड़ी थी। 15 हजार आनलाइन और 5190 आफलाइन टिकट बिके थे। बच्चों व वीआइपी को मिलाकर करीब 26 हजार पर्यटकों ने ताजमहल देखा था। रविवार को भी बड़ी संख्या में ताजमहल देखने पर्यटक पहुंचे। ताजमहल पर 11872 वयस्क पर्यटकों ने आनलाइन और 3705 पर्यटकों ने आफलाइन टिकट खरीदे। 15 वर्ष तक के 1215 बच्चों ने ताजमहल देखा। इस तरह दिनभर में 16792 पर्यटकों ने ताजमहल निहारा। आगरा किला पर 2721 वयस्क पर्यटकों ने आनलाइन टिकट खरीदे, जबकि 1292 पर्यटकों ने आफलाइन टिकट खरीदा। 104 बच्चों समेत 4117 पर्यटकों ने आगरा किला देखा। ताज पर दो बार खोली टिकट विडो

ताजमहल पर रविवार दोपहर 12:45 बजे टिकट विडो 15 मिनट के लिए खोली गई। ऐसे पर्यटकों के लिए टिकट विडो खोली गई थी, जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं थे। दोपहर 3:30 बजे ताजमहल व आगरा किला पर भीड़ उमड़ने व नेटवर्क प्रोब्लम के चलते टिकट बुकिग में दिक्कत आने पर टिकट विडो खोली गईं। इस तरह रविवार को ताजमहल व आगरा किला पर टिकट विडो से टिकटों की बिक्री की गई, लेकिन शनिवार की अपेक्षा रविवार को ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ कम रही। आने वाले दिनों में भीड़ बढ़ सकती है।

chat bot
आपका साथी