Coronavirus Vaccine: आगरा में 16667 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्करों ने नहीं लगवाई वैक्सीन

Coronavirus Vaccine वैक्सीन लगवाने के लिए कई मौके ​देने के बाद भी केंद्रों पर नहीं पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी। 60 फीसद स्वास्थ्यकर्मियों को ही लगी कोरोना वैक्सीन। वैक्सीन लगवाने के लिए अब स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगवाने के लिए मौका ​नहीं दिया जाएगा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:10 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:10 AM (IST)
Coronavirus Vaccine: आगरा में 16667 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्करों ने नहीं लगवाई वैक्सीन
60 फीसद स्वास्थ्यकर्मियों को ही लगी कोरोना वैक्सीन।

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना वैक्सीन लगवाने में स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर पीछे रहे हैं। कई बार मौके देने के बाद भी 16667 40 फीसद स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर ने वैक्सीन नहीं लगवाई है।

कोरोना वैक्सीन के पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन पोर्टल पर 21751 स्वास्थ्यकर्मियों के नाम दर्ज किए गए। इसमें से 14888 ने ही वैक्सीन लगवाई है। 6863 स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे। इन्हें तीन बार माप अप राउंड में मौका दिया गया। इसके बाद भी वैक्सीन नहीं लगवाई है। इसके बाद दूसरे चरण में पुलिस, नगर निगम, जिला प्रशासन के कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन पोर्टल पर 20976 पफ्रंटलाइन वर्करों के नाम दर्ज किए गए। इसमें से 11172 पफ्रंटलाइन वर्करों ने ही वैक्सीन लगवाई है। इस तरह दो चरण के वैक्सीन में 42727 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्करों में से 26060 ने ही वैक्सीन लगवाई है।

अब नहीं मिलेगा वैक्सीन लगवाने का मौका

स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगवाने के लिए कई मौके दिए जा चुके हैं। सीएमओ डा आरसी पांडे ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के लिए अब स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगवाने के लिए मौका ​नहीं दिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी