आगरा में चार निरीक्षक समेत 15 पुलिसकर्मियों को मिलेगा डीजी मेडल

चार निरीक्षक तीन उप निरीक्षक और आठ आरक्षियों को मिलेगा सम्मान गणतंत्र दिवस पर दिए जाएंगे प्लेटिनम गोल्ड और सिल्वर मेडल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 11:35 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 11:35 PM (IST)
आगरा में चार निरीक्षक समेत 15  पुलिसकर्मियों को मिलेगा डीजी मेडल
आगरा में चार निरीक्षक समेत 15 पुलिसकर्मियों को मिलेगा डीजी मेडल

आगरा,जागरण संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर जिले में तैनात 15 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए डीजी सम्मान चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। इनमें से एक सर्विलांस में तैनात हेड कांस्टेबल को प्लेटिनम मेडल मिलेगा। कुछ पुलिसकर्मियों को गोल्ड और कुछ को सिल्वर मेडल दिया जाएगा।

रेंज साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार सिंह को गोल्ड मेडल मिलेगा। रेंज साइबर थाना में तैनात उपनिरीक्षक चेतन भारद्वाज को डीजी का सिल्वर मेडल प्रदान किया जाएगा। दोनों को यह सम्मान साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिए मिला है। उन्होंने पिछले दिनों साइबर अपराधियों के कई गैंग पकड़े थे। इनमें लोगों से ठगी करने वाले नाईजीरियन गैंग भी है।

थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल, थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक राजकमल सिंह और सर्विलांस सेल प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार को गोल्ड और राजीव कुमार को सिल्वर मेडल दिया जाएगा। सर्विलांस सेल में तैनात मुख्य आरक्षी आदेश कुमार त्रिपाठी को प्लेटिनम मेडल, क्राइम ब्रांच के मुख्य आरक्षी चालक जनदेव सिंह को सिल्वर, आरक्षी करनवीर सिंह को गोल्ड, आरक्षी लोकेश कुमार, आरक्षी मानवेंद्र उपाध्याय, वसीम अकरम और श्याम सिंह को सिल्वर मेडल किया जाएगा।

उधर, एलआइयू में तैनात हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न दिया जाएगा। थाना जगनेर के प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह को सेवा अभिलेख के आधार पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान मिलेगा।

आरआइ और विजिलेंस निरीक्षक को राष्ट्रपति पदक

आगरा के दो निरीक्षकों को उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें पुलिस लाइन में तैनात आरआइ सुरेश कुमार शर्मा और विजिलेंस में तैनात निरीक्षक मोहम्मद असलम शामिल हैं। डिप्टी जेलर समेत तीन को सिल्वर मेडल

महानिरीक्षक कारागार आनंद कुमार की ओर से उप कारापाल जीवन सिंह, जीप चालक नूर मोहम्मद और हेड जेल वार्डर मुन्नालाल को सिल्वर मेडल दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी