Missing Case in Agra: आगरा में 140 किशोरी और युवतियां लापता, 8 सालों से नहीं लगा सुराग

Missing Case in Agra कई किशोरियों को आठ वर्ष से लापता। पुलिस ने भी तलाश की बंद। स्वजनों को अभी तक आने का इंतजार।तलाश में भी लगे हैं। कुछ मामलों में पुलिस ने स्वजन का साथ दिया और तलाश भी की।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 11:53 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 11:53 AM (IST)
Missing Case in Agra: आगरा में 140 किशोरी और युवतियां लापता, 8 सालों से नहीं लगा सुराग
आगरा से 140 युवतियां और किशोरी लापता हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता।  केस- एक शाहगंज क्षेत्र की एक 17 वर्षीय किशोरी को 24 जुलाई को फतेहपुर सीकरी का युवक प्यार के जाल में फंसाकर ले गया। स्वजन ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तब उन्होंने शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस इस मामले में आरोपित को जेल भेज चुकी है। मगर, अभी तक किशोरी बरामद नहीं हुई। पिता थाने के चक्कर लगाकर परेशान हैं। पुलिस कहती है कि किशोरी ने बालिग होने के प्रमाण पत्र लगाकर अपनी शादी कर ली है। पिता उसकी बरामदगी को अब अधिकारियों के दफ्तरों में चक्कर लगा रहा है।

केस- दो न्यू आगरा क्षेत्र से 12 वर्षीय बालिका 21 फरवरी को घर से बिना बताए कहीं चली गई। इसके बाद वापस नहीं आई। स्वजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने थाना न्यू आगरा में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। तब से पुलिस ने भी उसकी तलाश कर रही है। अभी तक बालिका के बारे में कुछ पता नहीं चला है। स्वजन परेशान हैं। वे अपने स्तर से अभी तक उसकी तलाश में लगे हैं।

ये दो केस तो उदाहरण मात्र हैं। आगरा से 140 युवतियां और किशोरी लापता हैं। स्वजन उनकी तलाश करके थक चुके हैं। मगर, उन्हें अभी वापस आने की उम्मीद है। कुछ मामलों में पुलिस ने स्वजन का साथ दिया और तलाश भी की। मगर, कई मामलों को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। इरादत नगर से 11 सितंबर को किशोरी के अपहरण के बाद भी थाना पुलिस हरकत में नहीं आई थी। महापंचायत में इंस्पेक्टर को हटाने की मांग की गई। इसके बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर को वहां से हटा दिया। तनाव की स्थिति थी और माहौल बिगड़ सकता था। इसलिए पुलिस ने किशोरी की बरामदगी में पूरी ताकत लगा दी। चौबीस घंटे में पुलिस ने किशोरी को मुरादाबाद से बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित का साथ देने में 10 अन्य को भी पुलिस ने इसमें जेल भेजा। मगर, इरादत नगर की किशोरी की तरह 140 युवतियां और किशोरी अपने घरों से लापता हैं। इनमें से सबसे अधिक जगदीशपुरा और शाहगंज के मामले हैं। किसी को प्रेम के जाल में फंसाकर आरोपित साथ ले गए तो किसी के लापता होने के बाद सुराग ही नहीं मिला। इन सभी के स्वजन अपने स्तर से हर संभव कोशिश कर चुके हैं। मगर, सफलता नहीं मिली है। वे भी पुलिस से उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द उनकी बेटी बरामद हों। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि लापता किशोरी और युवतियों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें विशेष टीम भी लगाई हैं।

chat bot
आपका साथी