320 मेजों पर गिने जाएंगे साढ़े 14 लाख वोट

15 स्थल मतगणना के लिए हुए चिह्नित दो मई की सुबह आठ बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती - एक मेज पर एक मतगणना सुपरवाइजर और दो सहायक सहित पांच लोग होंगे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 11:30 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 11:30 PM (IST)
320 मेजों पर गिने जाएंगे साढ़े 14 लाख वोट
320 मेजों पर गिने जाएंगे साढ़े 14 लाख वोट

आगरा, जागरण संवाददाता। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र और ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान पदों की मतगणना दो मई को होगी। 320 मेजों पर साढ़े 14 लाख वोट गिने जाएंगे। 15 स्थलों पर मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। एक मेज पर एक मतगणना सुपरवाइजर और दो सहायक सहित पांच लोग की तैनाती की जाएगी। एडीएम सिटी डा. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि मतगणना दो शिफ्ट में होगी। इसमें 2300 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 136 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिले में 20.27 लाख वोटरों में 15 अप्रैल को साढ़े 14 लाख वोटरों ने मतदान किया था।

23 घंटे के बाद आएगा मतगणना : सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य पदों का परिणाम आएगा फिर क्षेत्र और ग्राम प्रधान का। 23 घंटे के बाद जिला पंचायत सदस्य पद का परिणाम आएगा।

ब्लाक का नाम, मतगणना स्थल का नाम, न्याय पंचायतों की संख्या, ग्राम पंचायतों की संख्या, मतदेय स्थल, मतगणना की कुल टेबल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी की संख्या

- एत्मादपुर, महेंद्र भान विमला देवी इंटर कालेज, 8, 47, 222, 22, 8

- खंदौली, सीवी इंटरनेशनल स्कूल, 8, 41, 239, 21, 8

- फतेहाबाद, मंडी समिति, 10, 70, 255, 25, 10

- शमसाबाद, एसएस डिग्री कालेज, 8, 59, 277, 26, 8

- अकोला, एसआरडी पब्लिक स्कूल, 7, 38, 231, 20, 10

- बरौली अहीर, एनडी साइंस आफ टेक्नोलाजी शमसाबाद रोड, 10, 55, 334, 32, 16

- बिचपुरी, आरबीएस इंटर कालेज, 7, 29, 201, 19, 7

- फतेहपुरसीकरी, नीलम कालेज आफ फार्मेसी, 7, 56, 207, 21, 8

- अछनेरा, ग्रीन लैंड कान्वेंट स्कूल रायभा रोड, 7, 52, 240, 18, 9

- खेरागढ़, मंडी समिति, 7, 36, 192, 18, 7

- जगनेर, केएल शास्त्री डिग्री कालेज, 5, 32, 155, 15, 8

- सैंया, मोती लाल इंटर कालेज, 9, 44, 224, 23, 9

- बाह, क्षेत्रपाल सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट जरार, 8, 50, 236, 24, 8

- पिनाहट, शांति निकेतन पब्लिक स्कूल, 6, 36, 200, 20, 12

- जैतपुर कलां, सिद्धांत राज इंटर कालेज, 8, 45, 194, 16, 8

chat bot
आपका साथी