आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान के मिले 129 साल पुराने दस्तावेज

क्षेत्रीय अभिलेखागार में मिली एक फाइल और निबंधन विभाग में बैनामा होने का इंडेक्स और जिल्द।डीएम के आदेश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व योगेंद्र कुमार कर रहे हैं जांच। दस्तावेजों को पढ़ने का कार्य शुरू हो गया है। इसमें सप्ताह भर का समय लगेगा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 09:14 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 09:14 AM (IST)
आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान के मिले 129 साल पुराने दस्तावेज
डीएम के आदेश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व योगेंद्र कुमार कर रहे हैं जांच।

आगरा, जागरण संवाददाता। जोंस मिल की तर्ज पर जिला प्रशासन ने कोठी मीना बाजार मैदान की जांच तेज कर दी है। दो कार्यालयों में 129 साल पुराने दस्तावेज मिले हैं। इन दस्तावेजों को पढ़ने का कार्य शुरू हो गया है। इसमें सप्ताह भर का समय लगेगा। क्षेत्रीय अभिलेखागार में एक फाइल और निबंधन विभाग, तहसील सदर में बैनामा होने का इंडेक्स और जिल्द मिल गई है। इसी आधार पर बैनामा की कापी निकलवाई जा रही है।

कोठी मीना बाजार मैदान में जिला प्रशासन की तीस बीघा राज्य सरकार की भूमि है। इसकी कीमत तीन सौ करोड़ रुपये है। जमीन पर लगातार कब्जे के प्रयास किए जा रहे हैं। डीएम प्रभु एन सिंह के आदेश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व योगेंद्र कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों की तलाश की जा रही है। दो उप टीमों का गठन किया गया। पहली टीम ने पांच दिनों तक क्षेत्रीय अभिलेखागार में वर्ष 1892 के दस्तावेजों की खोजबीन की तब जाकर जमीन से संबंधित रिकार्ड मिले हैं। इसमें मालिकाना हक सहित कई अन्य अहम जानकारियां मिली हैं। दूसरी टीम ने तहसील सदर स्थित निबंधन विभाग के कार्यालय की जांच की। सात दिनों तक दस्तावेजों को खोजा गया तब जाकर इंडेक्स और जिल्द मिली है। इससे बैनामा होने की पुष्टि हुई है। यह बैनामा की छाया प्रति निकलवाई जा रही है।

जांच के बाद आगे की कार्रवाई 

डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि कोठी मीना बाजार मैदान की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी