Gram Panchayat Chunav: जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर ग्राम प्रधान के 123 पदों पर होगी महिलाओं के हाथों में कमान

Gram Panchayat Chunav त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नये सिरे से आरक्षण आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद शासन से जो फार्मूला मिला है उससे आरक्षण पर असर नहीं पड़ा। पूर्व में जितने पद आरक्षित किए गए थे इस बार भी उतने ही रहेंगे।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 02:32 PM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 02:32 PM (IST)
Gram Panchayat Chunav: जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर ग्राम प्रधान के 123 पदों पर होगी महिलाओं के हाथों में कमान
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नये सिरे से आरक्षण आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर आगरा के 123 पदों पर सिर्फ महिलाएं काबिज होंगी। जिला पंचायत ही नहीं, दो ब्लाक प्रमुख और 112 गांवों की कमान इनके हाथों में होगी। इतना ही नहीं, जिला पंचायत के आठ वार्ड भी महिलाओं के हाथों में ही होंगे।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नये सिरे से आरक्षण आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद शासन से जो फार्मूला मिला है, उससे आरक्षण पर असर नहीं पड़ा है। जिला, क्षेत्र और ग्राम प्रधान के लिए पूर्व में जितने पद आरक्षित किए गए थे, इस बार भी उतने ही रहेंगे। आवंटन पर बड़ा असर पड़ने जा रहा है। माना जा रहा है कि ग्राम पंचायतों और क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्यों के 80 फीसद वार्डों का आरक्षण बदल जाएगा। आरक्षण आवंटन को लेकर विगत दिनों को चार्ट तैयार किया गया था, उसी पर नये फार्मूले से मशक्कत की जा रही है। गत 12 फरवरी को जारी सूची के अनुसार, 112 ग्राम पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई थीं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद शासन ने जो फार्मूला दिया है, उसके अनुसार भी 112 ग्राम पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।जिला पंचायत के आठ वार्ड और ब्लाक प्रमुख के दो पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। पूर्व में भी इतने ही पद आरक्षित थे। आरक्षण आवंटन बदल जाएगा।

इस बार ये रहेगी स्थिति

जिला पंचायत के 11 वार्ड एससी, 13 वार्ड ओबीसी और 8 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। 19 वार्ड अनारक्षित रहेंगे।इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष (ब्लाक प्रमुख) के तीन पद एससी, चार पद ओबीसी और दो पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। छह पद अनारक्षित रहेंगे। ग्राम प्रधान के 154 पद एससी, 182 पद ओबीसी और 112 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। 242 पद अनारक्षित रहेंगे। 

chat bot
आपका साथी