Gangsters: आगरा पुलिस के लिए सिरदर्द बने 116 फरार गैंगस्टर, गिरफ्तारी को शुरू किया अभियान

आइजी रेंज ए सतीश गणेश का कहना है कि रेंज में फरार गैंगस्टर और संज्ञेय अपराध के वांछितों के मामले की समीक्षा की गई है। सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाकर इन्हें जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। हर सप्ताह मेरे द्वारा इसकी समीक्षा की जाएगी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 05:45 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 09:15 PM (IST)
Gangsters: आगरा पुलिस के लिए सिरदर्द बने 116 फरार गैंगस्टर, गिरफ्तारी को शुरू किया अभियान
आइजी आगरा ए. सतीश गणेश ने फरार गैंगस्‍टर्स की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

आगरा, जागरण सांवाददाता। पंचायत चुनाव से पहले फरार 116 गैंगस्टर पुलिस के लिए सिरदर्द बने हैं। सबसे अधिक फरार गैंगस्टर आगरा जनपद में हैं। इनकी गिरफ्तारी को अब पुलिस ने अभियान शुरू किया है। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पंचायत चुनाव से पहले पुलिस ने गांवों में अपना मूवमेंट बढ़ा दिया है। हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर पर कार्रवाई भी शुरू की है। मगर, गैंगस्टर पर अभी पुलिस शिकंजा नहीं कस पा रही है। आगरा, मथुरा, फीरोजाबाद और मैनपुरी जनपद में 116 गैंगस्टर ऐसे हैं, जो अभी तक फरार हैं। इनके खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। मगर, इन्हें गिरफ्तार कर पुलिस कोर्ट में पेश नहीं कर सकी है। रेंज में सबसे अधिक 60 गैंगस्टर आगरा में फरार हैं। मैनपुरी में 24, फीरोजाबाद में 21 और मथुरा में 11 गैंगस्टर फरार हैं पंचायत चुनाव से पहले ही पुलिस इन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है। मगर, अभी तक ये हाथ नहीं आए हैं। आइजी रेंज ए सतीश गणेश का कहना है कि रेंज में फरार गैंगस्टर और संज्ञेय अपराध के वांछितों के मामले की समीक्षा की गई है। सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाकर इन्हें जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। हर सप्ताह मेरे द्वारा इसकी समीक्षा की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी