Oxygen Supply in Agra: राहत की खबर, आगरा पहुंची 10 टन आक्सीजन

Oxygen Supply in Agra मरीजों को अन्य अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए कहा गया। जल्द ही जमशेदपुर से भी आगरा को ऑक्सीजन मिलने जा रही है। वहीं आज रात से टेढ़ी बगिया स्थित अग्रवाल ऑक्सीजन प्लांट भी चालू होने जा रहा है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 10:24 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 04:52 PM (IST)
Oxygen Supply in Agra: राहत की खबर, आगरा पहुंची 10 टन आक्सीजन
मोदी नगर से आगरा पहुंची 10 टन आक्सीजन का ट्रक।

आगरा, जागरण संवाददाता। कोविड हास्पिटलों में आक्सीजन की कमी से मरीजों की जान पर खतरा मंडरा रहा था। ऐसे में बुधवार देर रात मोदी नगर प्लांट से 10 मेट्रिक टन लिक्विड आक्सीजन आगरा में आ गई। रात में ही जिन निजी कोविड हास्पिटल में आक्सीजन की कमी हो रही थी, वहां आक्सीजन की आपूर्ति की गई। अभी अस्पतालों में लिक्विड आक्सीजन पहुंचाई जा रही है।

कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों की संख्या बढने पर आक्सीजन की मांग हर रोज 35 टन तक पहुंच गई है। मगर, चार से पांच टन आक्सीजन की ही आपूर्ति हो रही थी। इससे बुधवार को कोविड हास्पिटल में आक्सीजन की कमी हो गई, हास्पिटल संचालकों ने नोटिस चस्पा कर दिया गया था कि आक्सीजन कभी भी खत्म हो सकती है। अपने मरीजों को दूसरी अस्पताल में ले जाएं। जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम ने निजी कोविड हास्पिटल संचालकों को आक्सीजन की आपूर्ति देर रात तक होने की जानकारी दी। हास्पिटल संचालक आक्सीजन का इंतजार कर रहे थे, रात 1 30 बजे मोदी नगर से 10 मेट्रिक टन लिक्विड आक्सीजन आगरा आ गई। औषधि विभाग की टीम ने जिन अस्पतालों में आक्सीजन की कमी है उनकी सूची तैयार कर रखी थी। प्राथमिकता के आधार पर कोविड हास्पिटलों में आक्सीजन की आपूर्ति की गई।

एसएन में 10 हजार किलोलीटर का आक्सीजन टैंक

निजी कोविड हास्पिटलों में आक्सीजन की आपूर्ति करने के बाद शेष लिक्विड आक्सीजन के टैंकर को एसएन मेडिकल कालेज भेजा गया। लिक्विड आक्सीजन से एसएन का 10 हजार किलोलीटर क्षमता वाला आक्सीजन टैंक भरा जा रहा है।

आक्सीजन सिलिंडर का संकट, किए जा रहे इंतजाम

तमाम मरीज घर पर हैं, कोरोना को मात दे चुके मरीजों को भी आक्सीजन सिलिंडर की जरूरत पड रही है। अभी आक्सीजन सिलिंडर का संकट है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर प्लांट तैयार हो रहा है, जिससे आक्सीजन सिलिंडर की कमी को भी दूर किया जा सके।

रात में मोदी नगर से 10 मेट्रिक टन आक्सीजन आ गई थी, इससे कोविड हास्पिटलों में आक्सीजन की आपूर्ति की गई है। आक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

प्रभु एन सिंह, डीएम

chat bot
आपका साथी