Fraud in Agra: CM योगी के सचिव के रिश्तेदार बनकर ठगे 1.25 लाख, जानिए क्या है आगरा का ये मामला

Fraud in Agra सिकंदरा थाने में तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज। स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात संविदाकर्मी को स्थाई कराने का दिया झांसा। पुलिस का कहना विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 03:39 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 03:39 PM (IST)
Fraud in Agra: CM योगी के सचिव के रिश्तेदार बनकर ठगे 1.25 लाख, जानिए क्या है आगरा का ये मामला
स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात संविदाकर्मी को स्थाई कराने का दिया झांसा।

आगरा, जागरण संवाददाता। मथुरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा पर तैनात एक महिला कर्मचारी को स्थाई नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार बना लिया। अपनी रिश्तेदार को मुख्यमंत्री का सचिव बताकर जाल में फंसाया। इसके बाद 1.25 लाख रुपये ठग लिए। काम न होने पर पीड़ित ने तकादा किया तो उनका मोबाइल नंबर ब्लाक कर लिया। पीड़ित ने सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शास्त्रीपुरम निवासी रविंद्र सिंह ने सिकंदरा थाने में टूंडला निवासी सत्यपाल सिंह उनके भाई योगेंद्र और राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रविंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी मथुरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा कर्मचारी है। आरोपितों का उनके घर आना-जाना था। सत्यपाल सिंह और योगेंद्र सिंह ने उन्हें गुमराह किया। उन्हें बताया कि राजेश को मामूली आदमी मत समझो। इसकी बेटी की जेठानी मुख्यमंत्री की सचिव है। यह तुम्हारी पत्नी को स्थाई कर्मचारी बनवा देगा। आगरा ट्रांसफर भी करा देगा। वह इसके लिए तैयार हो गए। शातिरों ने उनसे 1.25 लाख रुपये लिए। जब काम नहीं हुआ तो उन्होंने सत्यपाल से संपर्क किया। उसने बताया कि काम कुछ दिन बाद कराएंगे। अभी परेशान है। मां का देहांत हो गया था। यह सुनकर वह भी शांत बैठ गए। कई दिन गुजरने के बाद फिर संपर्क किया। सत्यपाल ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। छानबीन में पता चला कि उसकी मां तो जिंदा है। उन्होंने सत्यपाल को पुन: फोन किया। काम के बारे में पूछने पर सत्यपाल ने मां-बहन की गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी