Wimbledon 2021: एश्ले बार्टी पहली बार विंबलडन फाइनल में, कर्बर को सीधे सेटों में हराया

दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी का विंबडलन में शानदार सफर जारी है। इस स्टार खिलाड़ी ने गुरुवार को पूर्व चैंपियन एंजेलिक कर्बर को सीधे सेटों में हराकर पहली बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स के फाइनल में प्रवेश किया।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 09:37 PM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 09:37 PM (IST)
Wimbledon 2021: एश्ले बार्टी पहली बार विंबलडन फाइनल में, कर्बर को सीधे सेटों में हराया
दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी

लंदन, एपी। साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के महिला सिंगल्स के फाइनल में पहुंचने वाली पहली खिलाड़ी के नाम का फैसला हो चुका है। दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी का विंबडलन में शानदार सफर जारी है। इस स्टार खिलाड़ी ने गुरुवार को पूर्व चैंपियन एंजेलिक कर्बर को सीधे सेटों में हराकर पहली बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स के फाइनल में प्रवेश किया।

अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बार्टी ने सेमीफाइनल में कर्बर के खिलाफ सीधे सेटों में जीत हासिल कर खिताब की तरफ एक और कदम बढ़ाया। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने पूर्व चैंपियन के खिलाफ सेमीफाइनल में बेहद दमदार खेल दिखाया। पहला सेट 6-3 की आसान जीत से शुरुआत करने के बाद दूसरे सेट में उनको थोड़ी मेहनत करनी पड़ी। टाई ब्रेकर तक पहुंचे दूसरे सेट बार्टी ने कर्बर को 6-3, 7-6 (7-3) से हराया।

A first Wimbledon final.@AshBarty, 50 years on since Evonne Goolagong Cawley won at The Championships, is one victory away from emulating her idol after beating Angelique Kerber 6-3, 7-6(3) 🇦🇺#Wimbledon pic.twitter.com/qgWxKoKYvI

— Wimbledon (@Wimbledon) July 8, 2021

फाइनल में उनका मुकाबला आर्यना सबालेंका और कैरोलिना प्लिस्कोवा के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।कर्बर ने 2018 में विंबलडन खिताब जीता था और 2016 में वह उप विजेता रही थी। बार्टी के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद उनके पास दूसरे सेट में वापसी का मौका था। कर्बर 5-3 पर सेट के लिए सर्विस कर रही थी, लेकिन उन्होंने अपनी सर्विस गंवा दी।

इसके बाद यह सेट टाई ब्रेकर तक खिंच गया। फ्रेंच ओपन 2019 की विजेता बार्टी ने टाईब्रेकर में 6-0 की बढ़त हासिल कर ली और फिर अपने चौथे मैच प्वाइंट पर जीत दर्ज की। कर्बर का बैकहैंड तब नेट पर उलझ गया था।

chat bot
आपका साथी