राफेल नडाल का बड़ा फैसला, टोक्यो ओलंपिक 2021 और विंबलडन में नहीं लेंगे हिस्सा

नडाल ने इस साल जापान के टोक्यो में होने वाले ओलंपिक और विंबलडन से नाम वापस लेने की जानकारी दी है। थकान की वजह से इन दोनों प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से नडाल ने हटने का फैसला लिया। यह फैसला उनको चाहने वालों के लिए बेहद ही चौंकाने वाला था।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 05:53 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 05:53 PM (IST)
राफेल नडाल का बड़ा फैसला, टोक्यो ओलंपिक 2021 और विंबलडन में नहीं लेंगे हिस्सा
स्पेन से टेनिस स्टार राफेल नडाल- फोटो ट्विटर पेज

नई दिल्ली, जेएनएन। दुनिया के पूर्व नंबर एक स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल ने गुरुवार को एक बेहद ही कड़ा फैसला लिया। इस साल जापान के टोक्यो में होने वाले ओलंपिक और ब्रिटेन में होने वाले विंबलडन से नाम वापस लेने की जानकारी दी है। थकान की वजह से इन दोनों प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से नडाल ने हटने का फैसला लिया। यह फैसला उनको चाहने वालों के लिए बेहद ही चौंकाने वाला था।

पिछले हफ्ते ही नडाल और दुनिया के नंबर एक टेनिस स्टार सर्बिया के नोवाक जोकोविक के बीच मुकाबला खेला गया था। सेमीफाइनल के इस मैच में नडाल को हार का सामना करना पड़ा था। पहली बार ऐसा हुआ था जब नडाल जिनको क्ले कोर्ट का बादशाह माना जाता है उनको इस तरह से सेमीफाइनल में हार मिली हो। जोकोविक ने फाइनल में पहुंचे ग्रीस के 22 साल के स्टेफानोस सितसिपास को 6-7, 2-6, 6-3, 6-2, 6-4 मात देकर अपना 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया।

Rafael Nadal pulls out of this year's Wimbledon & Tokyo Olympics

"There has only been 2 weeks between French Open and Wimbledon, didn’t make it easier on my body to recuperate after the always demanding clay court season," he says pic.twitter.com/XmxyNenXCO

— ANI (@ANI) June 17, 2021

एएनआइ की खबर के मुताबिक नडाल ने गुरुवार को ही ओलंपिक और बिंबलडन से नाम वापस लेने की घोषणा की और इस बारे में अपनी वजह बताई। उन्होंने कहा, फ्रेंच ओपन और बिंबलडन के बीच महज दो हफ्तों का ही फासला है। मेरे शरीर के लिए इस तरह से इतनी जल्दी तैयार होना आसान नही हो पाता। खासकर क्ले कोर्ट पर जैसे सेशन होते हैं उसके बाद तो बिल्कुल भी नहीं ।  

chat bot
आपका साथी