भारत के टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल की खुली किस्मत, मिला टोक्यो ओलंपिक का टिकट

भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल की एक तरह से किस्मत खुल गई है। इस टेनिस खिलाड़ी को टोक्यो ओलंपिक का टिकट मिल गया है। मेंस सिंगल्स इवेंट्स से खिलाड़ियों के हटने के कारण सुमित नागल को ओलंपिक में भाग लेने का मौका मिला है।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 02:46 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 02:46 PM (IST)
भारत के टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल की खुली किस्मत, मिला टोक्यो ओलंपिक का टिकट
सुमित नागल टोक्यो ओलंपिक में भाग लेंगे

 नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल के लिए 16 जुलाई का दिन बड़ी खुशी वाला दिन रहेगा, क्योंकि उनको ओलंपिक खेलों के लिए योग्य घोषित कर दिया गया है। जी हां, सुमित नागल अब टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने जापान की राजधानी जाएंगे, जहां 23 जुलाई से मेगा इवेंट की शुरुआत हो रही है। सुमित नागल भारत के पहले ऐसे टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्हें टोक्यो ओलंपिक का टिकट मिला है।

दरअसल, सुमित नागल की किस्मत इसलिए खुली है, क्योंकि टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में से कई ऐसे खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस लिया है, जो मेंस सिंगल्स इवेंट में खेलने वाले थे। खिलाड़ियों के हटने के कारण रैंकिंग के आधार पर सुमित नागल को टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का मौका मिला है। ATP रैंकिंग में सुमित नागल इस समय 144वें पायदान पर हैं, लेकिन वे भारत के शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी हैं।  

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल अब टोक्यो ओलंपिक में पुरुष एकल स्पर्धा में भाग लेने के लिए पात्र हैं। खेल की शासी निकाय, अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ ने शुक्रवार को अखिल भारतीय टेनिस संघ, राष्ट्रीय महासंघ को अपनी पात्रता के बारे में सूचित किया। 14 जून को नागल 144वें स्थान पर थे, उसी एटीपी रैंकिंग पर विचार किया जाना था। ऐसा ही सुमित नागल के साथ हुआ और वे भारत की तरफ से ओलंपिक के लिए योग्य हो गए।

दरअसल, युकी भांबरी (127 रैंकिंग) को मौका मिलना था, लेकिन वे चोट के कारण टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे। AITA अधिकारी ने कहा है, "हमें आईटीएफ से एक मेल मिला है कि सुमित नागल अब पात्र है। उनका ब्योरा मांगा है। हमने उन्हें टोक्यो भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।" भांबरी ने पीटीआइ से कहा, "मैं नहीं खेलूंगा।" एक अन्य विशेषज्ञ एकल खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन 148 वें स्थान पर थे और यह देखा जाना बाकी है कि क्या वह भी कटौती करते हैं क्योंकि टेनिस प्रविष्टियां स्वीकार करने की समय सीमा अब से कुछ घंटों में बंद हो रही है।

chat bot
आपका साथी