Xiaomi की 48MP ड्यूल कैमरे वाली दुनिया की पहली टीवी 28 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या होगा खास

Mi TV 6 Launch टीवी 100W बिल्ट-इन स्पीकर सपोर्ट के साथ आती है। इसमें वाई-फई 6 HDMI 2.1 पोर्ट कनेक्टिविटी दी गी है। Mi TV 6 के लीक पोस्टर के मुताबिक टीवी एक पॉपअप सेल्फी कैमरे के साथ आएगी।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 01:09 PM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 07:04 AM (IST)
Xiaomi की 48MP ड्यूल कैमरे वाली दुनिया की पहली टीवी 28 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या होगा खास
यह Mi TV 6 की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi दुनिया की पहली 48MP ड्यूल कैमरे वाली पहली स्मार्ट टीवी ला रही है। इसे Mi TV 6 के नाम से जाना जाएगा। Xiaomi Mi TV 6 को सबसे पहले चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। यह एक फ्लैगशिप स्मार्ट टीवी होगी, जिसे चीनी मार्केट में 28 जून को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि भारत में Mi TV 6 की लॉन्चिंग कब होगी, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

स्पेसिफिकेशन्स 

GizmochinaXiaomi की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने कंफर्म किया है कि Mi TV 6 में QLED Quantum Dot डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें Dolby Vision IQ का सपोर्ट मिलेगा। टीवी एंबिएंट लाइट को ऑटोमेटिक तरीके से एडजस्ट करेगी। Mi TV 6 स्मार्ट टीवी को काफी शानदार ढ़ंग से बनाया गया है। इसमें 4.2.2 सराउंड साउंड के साथ Spatial साउंड का सपोर्ट दिया गया है। टीवी 100W बिल्ट-इन स्पीकर सपोर्ट के साथ आती है। इसमें वाई-फई 6, HDMI 2.1 पोर्ट कनेक्टिविटी दी गी है। Mi TV 6 के लीक पोस्टर के मुताबिक टीवी एक पॉपअप सेल्फी कैमरे के साथ आएगी। यह कैमरा वीडियो कॉलिंग को सपोर्ट करेगा। इससे पर्सनल और ऑफिशियल वर्क किया जा सकेगा।

Mi TV WebCam 

Xiaomi की तरफ से स्मार्ट टीवी में अलग से कैमरा दिया जाता है। हाल ही में Mi TV WebCam को भारत में लॉन्च किया गया है। Mi TV WebCam की कीमत 1,999 रुपये है। ग्राहक Mi TV Webcam को mi.com, Mi Home और Mi Studio से खरीदा जा सकेगा। Mi TV WebCam में एक 2MP का कैमरा दिया गया है। इसका मैक्सिमम कैमरा रेजोल्यूशन 1080 पिक्सल है, जो 25 फ्रेम पर सेकेंड के साथ आता है। यह एंड्राइडड TV 8 और ज्यादा वर्जन को सपोर्ट करता है। साथ ही Window 7 और उसके बाद के वर्जन बेस्ड डेस्कटॉप को सपोर्ट करता है। Mi WebCam से 25fps पर फुल एचडी के साथ 71 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलेगा, जो आपके टीवी देखने के एक्सपीरिएंस को बेहतरीन बनाता है। यह ड्यूल फार फील्ड माइक्रोफोन के साथ आता है, जिससे 4 मीटर दूर तक की आवाज को सुना जा सकता है। साथ ही यह इन-बिल्ट न्वाइज कैंसिलेशन फीचर के साथ आता है। 

chat bot
आपका साथी