Xiaomi की 40 इंच वाली Horizon Edition स्मार्ट टीवी आज होगी लॉन्च, OnePlus की सस्ती टीवी से होगी टक्कर

Mi India के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से Mi TV 4A Horizon Edition स्मार्ट टीवी की लॉन्चिंग का ऐलान किया गया है। ट्वीट के मुताबिक स्मार्ट टीवी बेजेललेस डिजाइन के साथ आएगी। Xiaomi Mi TV 4A टीवी में फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन मिलेगा।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 08:13 AM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 08:13 AM (IST)
Xiaomi की 40 इंच वाली Horizon Edition स्मार्ट टीवी आज होगी लॉन्च, OnePlus की सस्ती टीवी से होगी टक्कर
यह Mi Smart TV की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi की Horizon Edition वाली 40 इंच स्मार्ट टीवी भारत में आज यानी 1 जून 2021 को लॉन्च होगी। Mi India के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से Mi TV 4A Horizon Edition स्मार्ट टीवी की लॉन्चिंग का ऐलान किया गया है। ट्वीट के मुताबिक स्मार्ट टीवी बेजेललेस डिजाइन के साथ आएगी। Xiaomi Mi TV 4A टीवी में फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन मिलेगा, जो Xiaomi के एंड्रॉयड TV9 बेस्ड PatchWall प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करेगा।

संभावित स्पेसिफिकेशन्स 

Xiaomi की Mi TV 4A Horizon Edition स्मार्ट टीवी 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगी। Mi TV Horizon Editon स्मार्ट टीवी के दोनों मॉडल में 20 से ज्यादा एंटरटेनमेंट ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा टीवी में शानदार Horizon डिस्प्ले दिया गया है। Mi TV 4A Horizon Edition स्मार्ट टीवी का रेजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। वही व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है। प्रोसेसर के तौर पर 1.5GHz quad-core Amlogic L962-H8X का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही Mali-450 MP3 GPU का इस्तेमाल किया गया है। Mi TV 4A में दो 8W के स्पीकर दिये गये हैं, जो Dolby Audio और DTS-HD ऑडियो सपोर्ट के साथ आएंगे। कनेक्टिविटी के तौर पर WiFi 802.11 b/g/n, Bluetooth 4.2 LE, two HDMI ports, दो USB पोर्ट का सपोर्ट मिलेगा।

इतने रुपये होगी कीमत 

Mi TV 4A की पहले से भारत में 22,999 रुपये में बिक्री हो रही है। ऐसे में Mi TV 4A के Horizon Edition की कीमत बेस मॉडल से कुछ ज्यादा हो सकती है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि स्मार्ट टीवी को भारत में 25,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया जा सकता है। Mi की अपकमिंग स्मार्ट टीवी की टक्कर OnePlus से होगी। बता दें कि OnePlus ने हाल ही में 23,999 रुपये के अफोर्डेबल प्राइस प्वाइंट में OnePlus TV 40 Y1 को लॉन्च किया था। 

chat bot
आपका साथी