Redmi Note 8 Pro का स्नैपड्रैगन 730G वेरिएंट नहीं होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कन्फर्म

Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने कन्फर्म किया है कि Redmi Note 8 Pro के किसी भी नए वेरिएंट पर काम नहीं चल रहा है

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 11:22 AM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 11:22 AM (IST)
Redmi Note 8 Pro का स्नैपड्रैगन 730G वेरिएंट नहीं होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कन्फर्म
Redmi Note 8 Pro का स्नैपड्रैगन 730G वेरिएंट नहीं होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कन्फर्म

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने Redmi Note 8 Pro के स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट वेरिएंट के लॉन्च होने की खबरों के नकार दिया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि इस तरह के किसी वेरिएंट पर काम नहीं चल रहा है। Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने कन्फर्म किया है कि Redmi Note 8 Pro के किसी भी नए वेरिएंट पर काम नहीं चल रहा है। Lu Weibing से पहले कंपनी के मार्केटिंग हेड अनुज शर्मा ने भी इस वेरिएंट के होने की बात को नकार दिया है।

आपको बता दें कि Redmi Note 8 Pro को कुछ ही हफ्तों पहले मीडियाटेक हेलियो G90T चिपसेट के साथ पेश किया गया था। कई लोगों को इस बात से हैरानी हुई थी कि कंपनी ने Redmi Note 8 Pro को मीडियाटेक हेलियो G90T चिपसेट के साथ पेश किया था, जबकि Redmi Note फोन्स को हमेशा स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ पेश किया जाता है। हालांकि, हेलियो G90T चिपसेट को Xiaomi और मीडियाटेक ने मिलकर बनाया है।

Xiaomi Redmi Note 8 Pro के फीचर्स: इस फोन की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। इसे पावर देने के लिए 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही, इसे 8 जीबी तक की रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज के साथ दी गई है। इसमें 6.53 इंच का फुल एचडी प्लेस डिस्प्ले दिया गया है जो HDR10 को सपोर्ट करता है। इसमें मीडियाटेक G90T प्रोसेसर दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 सेंसर दिया गया है। सेकेंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इसके अलावा 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। इसे MIUI 11 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। 

chat bot
आपका साथी