Xiaomi Redmi Note 7 Pro, Note 7S, Redmi 7 और Redmi Y3 को मिला प्राइस कट, सस्ते हुए फोन्स

Xiaomi Note 7 Series में Redmi Note 7 Pro Redmi Note 7 और Redmi Note 7S को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। अब इन फोन्स की कीमत में कटौती हुई है

By Sakshi PandyaEdited By: Publish:Tue, 20 Aug 2019 04:19 PM (IST) Updated:Wed, 21 Aug 2019 10:35 AM (IST)
Xiaomi Redmi Note 7 Pro, Note 7S, Redmi 7 और Redmi Y3 को मिला प्राइस कट, सस्ते हुए फोन्स
Xiaomi Redmi Note 7 Pro, Note 7S, Redmi 7 और Redmi Y3 को मिला प्राइस कट, सस्ते हुए फोन्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi Note 7 Series में Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 और Redmi Note 7S को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। Redmi Note 7 सीरीज के बाद कंपनी ने भारत में Redmi Y3 और Redmi 7 लॉन्च किए।अब ऐसा लगता है की कंपनी अगली जनरेशन के फोन्स लाने की तैयारी में है। ऐसा इसलिए, क्योंकि Xiaomi ने Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7S, Redmi 7 और Redmi Y3 की कीमत में कटौती की है। Redmi के इन फोन्स की भारतीय कीमत में Rs 1000 की कटौती की गई है।

ध्यान रहे की Redmi Note 7 Pro, Note 7S, Redmi 7 और Redmi Y3 की कीमतों में कटौती सिर्फ ऑफलाइन बाजार के लिए हुई है। इन फोन्स की नई कीमत आज से ही लागू होती है। अगर आप इनमे से कोई फोन लेने की प्लानिंग कर रहे थे, तो इन्हे Mi होम स्टोर्स और Mi प्रेफर्ड पार्टनर्स से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इसी के साथ इन फोन्स की कुछ ही वेरिएंट्स की कीमत कम हुई है।

जानते हैं नई कीमत के साथ ये फोन्स अब कितने में हैं उपलब्ध:

Redmi Note 7 Pro: इस फोन का 6GB रैम मॉडल Rs 1000 के प्राइस ड्रॉप के बाद Rs 14999 में उपलब्ध है। इसके 6GB रैम मॉडल की कीमत में ही कटौती की गई है। इससे पहले इस मॉडल की कीमत Rs 15999 थी। Redmi 7: इस फोन के दोनों वेरिएंट्स को भारत में Rs 500 का प्राइस कट मिला है। प्राइस कट के बाद इसके 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मॉडल की कीमत Rs 7499 और इसके 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मॉडल की कीमत Rs 8499 हो गई है।

Redmi Y3: इसके 3GB रैम और 32GB स्ट्रोरेगे मॉडल को Rs 1000 का प्राइस कट मिला है। Redmi Y3 का यह वेरिएंट अब Rs 9999 की जगह Rs 8999 में मिलेगा। Redmi Note 7S: इस फोन के दोनों वेरिएंट्स को भारत में प्राइस कट मिला है। Note 7S के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मॉडल को अब Rs 9999 में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसका टॉप-एन्ड 4GB रैम और 64GB स्टोरेज अब Rs 11999 में मिल रहा है।

ध्यान रहे, Xiaomi Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7S, Redmi 7 और Redmi Y3 की कीमत ऑनलाइन कम नहीं होंगी। हो सकता है की कंपनी ने इन फोन्स पर कटौती आने वाले नई Redmi Note Series को ध्यान में रखकर की हो। कंपनी Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro पर काम कर रही है। अनुमान है की ये दोनों फोन्स चीन में 29 अगस्त को लॉन्च होंगे।

chat bot
आपका साथी