Redmi 8 सीरीज 1 अक्टूबर को इन फीचर्स के साथ हो सकती है लॉन्च

Redmi 8 के तहत कंपनी Redmi 8 Pro Redmi 8 और Redmi 8A को लॉन्च कर सकती है। Redmi 8 Pro का मुख्य फीचर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा...

By Harshit HarshEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 12:00 PM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 12:01 PM (IST)
Redmi 8 सीरीज 1 अक्टूबर को इन फीचर्स के साथ हो सकती है लॉन्च
Redmi 8 सीरीज 1 अक्टूबर को इन फीचर्स के साथ हो सकती है लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने हाल ही में चीनी मार्केट में Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। चर्चा है कि कंपनी Redmi 8 सीरीज में नए स्मार्टफोन Redmi 8 Pro, Redmi 8 और Redmi 8A को लॉन्च करने की योजना बना रही है जिनके बारे में अभी तक कई लीक खबरें व जानकारियां सामने आ चुकी हैं। वहीं Redmi 8 सीरीज की लॉन्च डेट को लेकर लीक्स सामने आए हैं जिनके अनुसार कंपनी 1 अक्टूबर को अपनी Redmi 8 सीरीज को लॉन्च करेगी। 

91mobiles पर दी गई जानकारी के अनुसार Xiaomi 1 अक्टूबर को एक इवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसके तहत Redmi 8 Pro, Redmi 8 और Redmi 8A स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। इस लॉन्च इवेंट से जुड़ा एक पोस्टर लीक हुआ है जिसमें इवेंट की डेट और समय की जानकारी दी गई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी शेयर नहीं की है। 

ये भी पढ़ें: Xiaomi Mi Band 4: Amazon India पर होगी उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स

हाल ही में सामने आई लीक खबरों के अनुसार Redmi 8 Pro कंपनी के पिछले डिवाइस Redmi 7 Pro का अपडेटेड वर्जन हो सकता है जिसमें यूजर्स को 48 मेगापिकसल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलेगा। इसके अलावा TENAA वेबसाइट पर पिछले दिनों लिस्ट हुई जानकारी के मुताबिक Redmi 8A में 720 x 1520 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले होगा और 2.0GHz octa-core प्रोसेसर पर पेश हो सकता है।

यह डिवाइस MIUI 10 के साथ Android 9 Pie पर आधारित होगा। जिसमें तीन स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध होंगे। एक वेरिएंट में 2GB रैम + 16GB इंटरनल स्टोेरेज मौजूद होगी। जबकि दूसरे वेरिएंट में 3GB रैम + 32GB स्टोरेज, तीसरे वेरिएंट में 4GB + 64GB इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध होगी। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। 

chat bot
आपका साथी