Xiaomi लाएगी Mi Watch SE, 29 सितंबर को होगी लॉन्चिंग, जानिए संभावित कीमत और फीचर्स

Xiaomi की नई Mi Watch SE सर्कुलर डिजाइन वाले डिस्प्ले के साथ आएगी। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Mi Watch SE को बड़ी डिस्प्ले के साथ ही प्रीमियम डिजाइन में पेश किया जाएगा।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 10:24 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 10:24 AM (IST)
Xiaomi लाएगी Mi Watch SE,  29 सितंबर को होगी लॉन्चिंग, जानिए संभावित कीमत और फीचर्स
Xiaomi लाएगी Mi Watch SE, 29 सितंबर को होगी लॉन्चिंग, जानिए संभावित कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क. Apple की तरफ से हाल ही में सस्ती स्मार्टवॉच Apple Watch SE को पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। Apple की इस स्मार्टवॉच की टक्कर में Xiaomi की तरफ से 29 सितंबर 2020 को नई Mi Watch SE को पेश किया जा सकता है। हालांकि दोनों स्मार्टवॉच की कीमत और फीचर्स में काफी अंतर देखने को मिल सकता है। लेकिन भारत का एक बड़ा तबका सस्ती कीमत में प्रीमियम फीचर के लिए Mi Watch SE का इंतजार कर रहा है। 

Wait till you SEe Mi. 😉

Watch out for some crazy #IOT products at #SmarterLiving2021.

RT🔄 if you have been waiting for this one. pic.twitter.com/h5FJIHsecz

— Mi India #SmarterLiving2021 (@XiaomiIndia) September 17, 2020

29 सितंबर को होगी लॉन्चिंग 

कंपनी की तरफ से 29 सितंबर 2020 को IoT प्रोडक्ट की लॉन्चिंग का ऐलान किया है। इसमें Mi Band 5 के साथ Mi Watch को लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi की तरफ से Twitter पर पोस्ट जारी करे लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर दिया है। साथ ही कंपनी ने सोशल मीडिया टाइमलाइन पर Mi Watch SE की टीजर इमेज जारी की है। ट्वीटर पोस्ट के मुताबिक Xiaomi की नई Mi Watch SE सर्कुलर डिजाइन वाले डॉयल के साथ आएगी। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Mi Watch SE को बड़ी डिस्प्ले के साथ ही प्रीमियम डिजाइन में पेश किया जाएगा। 

 स्पेसिफिकेशन्स 

Mi Watch SE को अफोर्डेबल प्राइस प्वाइंट 10,000 रूपये के प्राइस में पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टवॉच में Google के Wear OS प्लेटफॉर्म को दिया जा सकता है। ऐसे में Mi Watch SE को Google Assistant फीचर के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी मदद से Mi Watch SE यूजर्स वॉयस कमांड की मदद से कॉल को रिसीव कर पाएंगे। साथ ही Google की अन्य सर्विस का फायदा उठाया जा सकेगा। Mi स्मार्टवॉच को नए मैग्नेटिक चार्जिंग बॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है। Mi Watch की लॉन्चिंग के साथ ही कुछ दूसरी स्मार्ट डिवाइस की भी लॉन्चिंग हो सकती हैं। 

chat bot
आपका साथी