OnePlus 7T से मंहगा हो सकता है Xiaomi Mi Note 10, लॉन्च से पहले कीमत आई सामने

Xiaomi Mi Note 10 इस स्मार्टफोन के लगभग सभी फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं। अब इस स्मार्टफोन के कीमत के बारे में जानकारी सामने आई है।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 11:59 AM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 04:30 PM (IST)
OnePlus 7T से मंहगा हो सकता है Xiaomi Mi Note 10, लॉन्च से पहले कीमत आई सामने
OnePlus 7T से मंहगा हो सकता है Xiaomi Mi Note 10, लॉन्च से पहले कीमत आई सामने

नई दिल्ली, टेक डेस्क। अपने बजट और मिड रेंज के स्मार्टफोन्स के लिए जाने जाने वाली कंपनी Xiaomi जल्द ही भारतीय बाजार में एक प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी के इस प्रीमियम स्मार्टफोन Mi Note 10 को जनवरी 2020 में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के लगभग सभी फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं। अब इस स्मार्टफोन के कीमत के बारे में जानकारी सामने आई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को Rs 40,000 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत OnePlus 7 सीरीज के पिछले दिनों लॉन्च हुए स्मार्टफोन OnePlus 7T से ज्यादा हो सकती है।

Xiaomi India ने अपने ट्वीटर हैंडल के नाम को बदलकर ‘Mi India #108MP is coming’ कर दिया है। इससे ये साफ है कि इस स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने तीसरे ग्लोबल फोटोग्राफी चैलेंज 2019 का आयोजन किया है, जिसमें फोटोग्राफर्स को कैश और Xiaomi के स्मार्टफोन्स ईनाम के तौर पर दिए जाएंगे। इस कॉन्टैस्ट के लिए जो प्राइज लिस्ट किए गए हैं, उनसे ये पता चला है कि अपकमिंग प्रीमियम स्मार्टफोन को Rs 40,000 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

Come, fly with me!#ShotOnK20Pro by #Instagram user asli_kallakaar.

Share your pictures with #ShotOnRedmi and stand a chance to get featured. pic.twitter.com/B9zF9sbfRN

— Redmi India for #MiFans (@RedmiIndia) December 7, 2019

Mi Fans हालांकि ये जानकर हैरान होंगे कि ये कंपनी का अब सब का सबसे मंहगा स्मार्टफोन हो सकता है। भारतीय बाजार में इसे सबसे मंहगी कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत इस साल लॉन्च हुए Redmi K20 Pro के स्पेशल गोल्ड-डायमंड एडिशन से भी ज्यादा हो सकता है। इस स्मार्टफोन को खास तौर पर अब तक के बेस्ट कैमरा कन्फिग्यूरेशन्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

इसमें 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर के अलावा इसमें 12 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर सेंसर, 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर, 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटे लैंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया जा सकता है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में दमदार 5,260 एमएएच की बैटरी भी जा सकती है। यही नहीं फोन में 30W की फास्ट चार्जिंग और NFC, USB Type C जैसे प्रीमियम कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी