Xiaomi Redmi Watch 2 एमोलेड डिस्प्ले के साथ ग्लोबल बाजार में देगी दस्तक, कंपनी ने किया कंफर्म

Xiaomi Redmi Watch 2 को लॉन्च होने में कम समय रह गया है। इससे पहले ही कंपनी ने अब अगामी स्मार्टवॉच से जुड़ी जानकारी साझा की है। कंपनी के मुताबिक रेडमी वॉच 2 एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगी। इसकी स्क्रीन का साइज 1.6 इंच हो सकता है।

By Ajay VermaEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 10:40 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 10:40 AM (IST)
Xiaomi Redmi Watch 2 एमोलेड डिस्प्ले के साथ ग्लोबल बाजार में देगी दस्तक, कंपनी ने किया कंफर्म
Redmi Watch स्मार्टवॉच की यह है प्रतिकात्मक फाइल फोटो

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi की नई स्मार्टवॉच Redmi Watch 2 28 अक्टूबर में लॉन्च होने वाली है। लेकिन लॉन्चिंग से पहली ही कंपनी ने इस अगामी स्मार्टवॉच के फीचर्स का खुलासा किया है। इससे पहले स्मार्टवॉच से जुड़ी कई रिपोर्ट्स लीक हुई थी। इनसे संभावित कीमत की जानकारी मिली थी। इसके अलावा वीबो पर एक पोस्टर भी जारी हुआ था, जिसमें इसके डिजाइन को देखा जा सकता था।

शाओमी के मुताबिक, रेडमी वॉच 2 स्मार्टवॉच में चौकोर शेप का अपग्रेडेड एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका साइज 1.6 इंच हो सकता है। इसमें कर्व्ड ऐज दिए जा सकते हैं। यह स्मार्टवॉच पिंक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। इसके अलावा ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है।

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो यूजर्स को Redmi Watch 2 में हार्ट-रेट, जीपीएस और SpO2 सेंसर मिल सकता है। इतना ही नहीं अपकमिंग स्मार्टफोन में बिल्ट-इन जीपीएस और ब्लूटूथ दिया जा सकता है। साथ ही इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक रेडमी वॉच 2 की असल स्पेसिफिकेशन और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Redmi Watch 2 की संभावित कीमत

शाओमी ने अभी तक रेडमी वॉच 2 की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक्स की माने तो इस स्मार्टवॉच की कीमत बजट रेंज में रखी जा सकती है। इसे कई कलर ऑप्शन के साथ ग्लोबल बाजार में उतारा जा सकता है।

Redmi Watch

आपको बता दें कि Redmi Watch को मई में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टवॉच की कीमत 3,999 रुपये है। इस वॉच में टच डिस्प्ले दिया गया है। इसका साइज 1.4 इंच है। इसमें 120 वॉच फेस दिए गए हैं। इसके अलावा यूजर्स को रेडमी वॉच में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 और 7 स्पोर्ट मोड मिलेंगे। इसके साथ ही स्मार्टवॉच में दमदार बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 6 दिन से ज्यादा का बैकअप देती है।

chat bot
आपका साथी