क्या हैं Sugar Daddy ऐप्स, जिसे Google ने कर दिया है बैन, जानिए क्यों है चर्चा में

Google ने ऐलान किया है कि 1 सितंबर से Sugar daddy ऐप्स को बैन कर किया जाएगा जो गलत गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इसी बाद से ही Sugar Daddy ऐप्स को लेकर काफी चर्चा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर Sugar Daddy ऐप क्या है?

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 08:56 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 08:56 AM (IST)
क्या हैं Sugar Daddy ऐप्स, जिसे Google ने कर दिया है बैन, जानिए क्यों है चर्चा में
यह ऐप्स की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली टेक डेस्क। Google ने अपने ऐप स्टोर Google Play Store के नियमों में बदलाव किया है, जो 1 सितंबर से दुनियाभर में लागू हो रहे है। नए बदलाव के प्रभावी होने से कई सारे ऐप्स की Google Play Store से छुट्टी हो जाएगी। Google ने ऐलान किया है कि 1 सितंबर से Sugar daddy ऐप्स को बैन कर किया जाएगा, जो गलत गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इसी बाद से ही Sugar Daddy ऐप्स को लेकर काफी चर्चा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर Sugar Daddy ऐप क्या है? और क्यों Google ने इस ऐप को बैन किया है।

क्या हैं Sugar Daddy ऐप्स

Sugar Daddy ऐप्स की एक कैटेगरी है, जो Sugar Dating को बढ़ावा देते हैं। साधारण शब्दों में कहें, तो शुरुआत में Sugar Daddy ऐप्स ज्यादा उम्र के लोगों को कम उम्र से जुडने में मदद करता था। लेकिन अब आरोप है कि इसे गलत रिलेशनशिप स्थापित करने के लिए किया जा रहा हैं, जहां ऐप्स से उम्र दराज लोग कैश और गिफ्ट के बदले कम उम्र की लड़िकियों से रिलेशनशिप को एक्सचेंज करते हैं। यह प्रॉस्टिट्यूशन से थोड़ा अलग है। Google पर ऐसे कई सारे ऐप्स की पहचान की गई है, जिन्हें हजारों की संख्या में डाउनलोड किया गया है।

Google लागू कर रहा नई पॉलिसी 

Google की तरफ से दो तरह की पॉलिसी को लागू किया जा रहा है। इसमें से गलत कंटेट को प्रमोट करने वाले ऐप पर 1 सितंबर से प्रतिबंध लगाया जा रहा है। वही फ्रॉड फाइनेंशियल सर्विस में शामिल ऐप को 15 सितंबर से Google Play Store से बैन किया जाएगा, जिससे पर्सनल लोन के नाम पर ठगी को रोकने में मदद मिलेगी। Google पर्सनल लोन देने और लेने वाली से ज्यादा से जानकारी को इकट्टा करेगा। Goolge भारत और इंडोनेशिया के लिए नए पर्सनल लोन ऐप के नियमों को लागू कर रहा है। इससे पहले Apple की तरफ से कुछ इसी तरह के नियमों को लागू किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी