जानिए, क्यों चीन ने बंद किया पाकिस्तानी Quran Majeed ऐप, क्या भारत में कर सकते हैं इस्तेमाल, जानिए पूरी डिटेल

दरअसल चीनी सरकार के दिशा-निर्देश पर Apple App Store से Quran Majeed ऐप को हटा दिया है। बता दें कि यह एक पाकिस्तानी बेस्ड ऐप है। इसे पाकिस्तान डेटा मैनेजमेंट सर्विस के अधिकारियों की तरफ से बनाया गया था।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 10:30 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 10:30 AM (IST)
जानिए, क्यों चीन ने बंद किया पाकिस्तानी Quran Majeed ऐप, क्या भारत में कर सकते हैं इस्तेमाल, जानिए पूरी डिटेल
यह Quran Majeed ऐप की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। दिग्गज टेक कंपनी Apple यूजर्स चीन में Quran Majeed ऐप का इस्तेमाल नहींं कर पाएगे। दरअसल चीनी सरकार के दिशा-निर्देश पर Apple App Store से Quran Majeed ऐप को हटा दिया है। बता दें कि यह एक पाकिस्तानी बेस्ड ऐप है। इसे पाकिस्तान डेटा मैनेजमेंट सर्विस के अधिकारियों की तरफ से बनाया गया था। इस ऐप का इस्तेमाल यूजर्स कुरान पढ़ने और सुनने के लिए करते थे। यह दुनियाभर में काफी पॉप्युलर ऐप रहा है। यह iOS के साथ ही एंड्राइड यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

क्या है Quran Majeed ऐप

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक Quran Majeed ऐप पर चीन सरकार ने गंभीर आरोप लगाये गये हैं। चीनी सरकार का कहना है कि Quran Majeed ऐप पर अवैध कंटेंट मौजूद है। जिसकी वजह से इस ऐप को बंद किया जा रहा है। अगर बात भारत की करें, तो Quran Majeed ऐप iOS और एंड्राइड दोनों तरह के यूजर्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध है। दुनियाभर में Quran Majeed ऐप के 25 मिलियन (2.5 करोड़) यूजर्स हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि चीन ने Apple Store से Quran Majeed ऐप को हटाया है। इससे पहले Apple App Store से Olive Tree,s Bible App को हटा दिया गया था। हालांकि चीनी यूजर्स VNP के जरिए Quran Majeed ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

क्या है पाक का तर्क 

Quran Majeed के पाकिस्तानी ऐप डेवलपर्स का कहना है कि वैसे तो ऐप पर कुछ भी अवैध कंटेंट मौजूद नहीं है। लेकिन अगर चीन  को ऐसा लगता है, वो उसे लेकर चीनी अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। Apple की तर्क है कि उसकी तरफ से लोकल नियमों का पालन करते हुए ऐप को बंद किया गया है। बता दें कि चीन ने हाल ही में नये सेंसरशिप नियमों को लागू किया है। जिसमें नये कंटेंट पर पहले के मुकाबले ज्यादा सेंसरशिप लागू कर दी गई है।  

chat bot
आपका साथी