Samsung Galaxy Note 10 Lite: ये टॉप 5 फीचर्स इसे बनाते हैं बेस्ट

Samsung Galaxy Note 10 Lite को पिछले दिनों ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया और इसकी शुरुआती कीमत ₹38999 है। फोन में S-Pen समेत कई खास फीचर्स की सुविधा मिलेगी

By Renu YadavEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 02:50 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 02:51 PM (IST)
Samsung Galaxy Note 10 Lite: ये टॉप 5 फीचर्स इसे बनाते हैं बेस्ट
Samsung Galaxy Note 10 Lite: ये टॉप 5 फीचर्स इसे बनाते हैं बेस्ट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Galaxy Note 10 का लाइटर वर्जन Galaxy Note 10 Lite पिछले दिनों ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। सबसे पहले CES 2020 में पेश किए गए इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत ₹38,999 है। भारतीय यूजर्स इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में सबसे खास फीचर के तौर पर S-Pen​ दिया गया है। लेकिन इसके अलावा भी Galaxy Note 10 Lite में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो कि इसे बेस्ट बनाते हैं। आइए जानते हैं फोन के टॉप 5 फीचर्स के बारे में।

S-Pen: Samsung Galaxy Note 10 Lite की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया S-Pen फीचर है जो कि ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ आता है। इसकी मदद से आप फोटो क्लिक करने के साथ ही वीडियो एडिट भी कर सकते हैं। वहीं S-Pen स्टायलस में रिमोट कंट्रोलर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। S-Pen का उपयोग करके यूजर्स लाइव मैसेज भी भेज सकते हैं। S-Pen के लिए फोन में नीचे की ओर जगह दी है और इसे अलग से चार्ज करने की जरूरत नहीं है बल्कि यह फोन के साथ ऑटोमेटिकली चार्ज हो जाता है। 

फोटो साभार: Jagran New Media 

हैंडराइटिंग ट्रांसलेटर: बता दें कि S-Pen में आपको हैंडराइटिंग ट्रांसलेटर फीचर की भी सुविधा मिलेगी। आप S-Pen से कुछ भी लिखने के बाद उसे हैंडराइटिंग में कंवर्ट कर सकते हैं। लेकिन ये फीचर केवल Samsung Notes ऐप को ही सपोर्ट करता है। यानि Samsung Notes ऐप पर टाइप करके आप हैंडराइटिंग ट्रांसलेशन का उपयोग कर सकते हैं। यह फीचर हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती समेत कुल 62 भाषाओं को सपोर्ट करता है।

 फोटो साभार: Jagran New Media

कैमरा क्वालिटी: Galaxy Note 10 Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और इसमें 12MP का प्राइमरी सेंसर मौजूद है ​जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर के साथ आता है। वहीं 12MP का दूसरा सेंसर 2X जूम सपोर्ट के साथ आता है। जबकि फोन में 12MP अल्ट्रावाइड एंगल दिया गया है। फोन का फ्रंट कैमरा 32MP का है। फोन के सेल्फी कैमरे में ब्यूटिफिकेशन फीचर्स भी दिए गए हैं जिसका उपयोग करके आप सेल्फी को अधिक आकर्षक और खूबसूरत बना सकते हैं। आप चाहें तो इस फीचर को ऑफ करके भी सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। फोन में दिया गया कैमरा सेटअप शानदार फोटोग्राफी अनुभव प्रदान करता है। खास बात है कि इसमें आपको नाइट मोड का ऑप्शन मिलेगा जो कि कम रोशनी में भी बेहतरीन फोटोग्राफी करता है। 

 

फोटो साभार: Jagran New Media

बड़ी बैटरी क्षमता: Galaxy Note 10 Lite में पावर बैकअप के लिए 4500mAh की बैटरी दी गई है जो कि सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। जो कि सिंगल चार्ज में एक पूरा दिन आराम से निकाल सकती है। खास बात है कि फोन में दिया गया 25W चार्जिंग सपोर्ट काफी स्पीड से फोन को चार्ज कर सकता है। फोन की बैटरी को एक बार चार्ज करने के बाद इसमें पूरे दिन कॉलिंग, मैसेजिंग, वीडियो के अलावा सोशल मीडया प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

बेज़ेल-लेस डिस्प्ले: Galaxy Note 10 Lite स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.7 इंच का सुपर एमोलेड ​edge-to-edge Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है। इसमें फुल एचडी+ रेजोल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो मौजूद है। स्क्रीन में दिया गया सिंगल पंच-होल Infinity-O डिस्प्ले शानदर व्यूइंग अनुभव प्रदान करता है। साथ ही आप स्क्रीन को डार्क मोड में भी उपयोग कर सकते हैं जो कि आपको एक अलग व खास अनुभव देगा। कुल मिलाकर फोन का व्यूइंग एंगल काफी सैटिस्फैक्ट्री है और डिस्प्ले आकर्षक है।

chat bot
आपका साथी