Tokyo Olympics : खराब फोन-लैपटॉप के कचरे बना डाले 5,000 गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक

Tokyo olympics 2020 जापान ने खराब मोबाइल फोन लैपटॉप समेत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को इक्ट्ठा करने का काम किया। इसकी मदद से जापान को टोक्यो ओलंपिक के लिए 5000 गोल्ड सिल्वर और कांस्य पदक बनाने में मदद मिली।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:41 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:41 AM (IST)
Tokyo Olympics : खराब फोन-लैपटॉप के कचरे बना डाले 5,000 गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक
यह ओलंपिक मेडल की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

टोक्यो, आइएएनएस। जापान को एक देश के तौर पर शानदार इनोवेशन और डेडिकेशन के लिए जाना जाता है। ऐसा ही एक नमूना टोक्यो ओलंपिक 2020 के दौरान देखने को मिलेगा, जब जापान ने इलेक्ट्रॉनिक कचरे को रिसाइकिल करके शानदार मेडल बना डाले। दरअसल जापान ने खराब मोबाइल फोन, लैपटॉप समेत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को इक्ट्ठा करने का काम किया। इसकी मदद से जापान को टोक्यो ओलंपिक के लिए 5000 गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक बनाने में मदद मिली।

जापान सरकार ने चलाई राष्ट्रीय मुहिम 

जापान सरकार ने दो साल पहले राष्ट्रव्यापी मुहिम चलाकर खराब और फेके गये मोबाइल फोन, लैपटॉप समेत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को एकत्रित किया और उसको रिसाइकिल किया। फिर इससे 23 जुलाई से शुरू हुये टोक्यो ओलंपिक के लिए मेडल बनाने का काम किया। इसके लिए जापान ने करीब 90 फीसदी शहरों, छोटे कस्बों और गांवों से मदद ली। जापान ने कुल 80 टन इलेक्ट्रानिक डिवाइस के कचर को कलेक्ट किया और उससे रिसाइकिल किया, जिससे 32 किग्रा सोना, 23,492 ग्राम सिल्वर और करीब 2,200 किग्रा कांस्य खरीदा गया। 

रियो ओलंपिक में भी दिखा था ऐसा नजारा 

कुछ इसी तरह रियो ओलंपिंक के दौरान करीब 30 फीसदी गोल्ड और सिल्वर को कार पार्ट और मिरर सरफेस की रिसाइकलिंग से जनरेट किया गया था। लेकिन टोक्यो ओलंपिक के दौरान जापान सरकार ने एक कदम बढ़कर देशभर की नगर पालिका परिषद, स्कूल, लोकल सामुदायिक केंद्र की मदद से खराब इलेक्ट्रॉनिक गुड्स को कलेक्ट किया है। इस मुहिम में लोगों से ज्यादा से ज्यादा खराब मोबाइल, लैपटॉप और इलेक्ट्रानिक गुड्स को दान देने की बात कही गयी थी। इसकी रुपरेखा अप्रैल 2017 में तैयार की गई थी। इसके लिए जापान सरकार ने दो मिनट का वीडियो कैंपेन चालाया। जापान सरकार की इस मुहिम से जुड़े लोगों ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक गुड्स को रिसाइकिल करने के लिए वेस्ट मैनेजमेंट मूवमेंट विकिसित किया। इसमें कई स्टेकोल्डर ने जापान सरकार और लोकल कम्यूनिटीज का सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी