Tiktok की भारत में वापसी की उम्मीद टूटी, कंपनी ने शुरू की कर्मचारियों की छंटनी

केंद्र सरकार की तरफ से हाल ही में स्थायी तौर पर Tiktok समेत 59 चीनी ऐप को प्रतिबंधित कर दिया है। ऐसे में कंपनी की वापसी की आखिरी उम्मीद टूट चुकी है। केंद्र सरकार के फैसले के बाद कंपनी ने भारत में अपने कर्मचारियों को निकालना शुरू कर दिया है।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 09:29 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 07:40 AM (IST)
Tiktok की भारत में वापसी की उम्मीद टूटी, कंपनी ने शुरू की कर्मचारियों की छंटनी
यह Tiktok की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क।  चीनी शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप Tiktok की भारत में  वापसी की उम्मीद पूरी तरह से टूट चुकी है। ऐसे में कंपनी ने भारत में अपने कर्मचारियों को छंटनी शुरू कर दी है। कंपनी ने शुरुआती तौर पर करीब 100 कर्मचारियों को कंपनी ने निकाल दिया है। बता दें कि Tiktok पिछले करीब 7 माह से भारत में प्रतिबंध का सामना कर रही है। कंपनी को उम्मीद थी कि वो जल्द भारत में वापसी करेगी। लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से हाल ही में स्थायी तौर पर Tiktok समेत 59 चीनी ऐप को प्रतिबंधित कर दिया है। ऐसे में कंपनी की वापसी की आखिरी उम्मीद टूट चुकी है। केंद्र सरकार के फैसले के बाद कंपनी ने भारत में अपने कर्मचारियों को निकालना शुरू कर दिया है।

छंटनी के अलावा Tiktok के पास दूसरा विकल्प नहीं

Tiktok की तरफ से बुधवार को अपने सभी कर्मचारियों को एक मेल भेजकर बताया गया कि कंपनी भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या में कमी करने जा रही है। जैसा कि मालूम है कि भारत सरकार की तरफ से बैन पर समाधान की संभावना नहीं दिख रही है। Tiktok का कहना है कि हमने सरकार के साथ मिलकर स्थानी नियमों के हिसाब से समाधान निकालने की पूरी कोशिश की है। लेकिन इसके बावूजद पिछले 7 माह में हम किसी समाधान पर नहीं पहुंच सके हैं। सरकार की तरफ से नहीं बताया गया है कि आखिर कब से भारत में Tiktok को दोबारा लॉन्च किया जा सकता है। Tiktok के प्रवक्ता ने कहा कि यह अफसोसजनक है कि भारत में करीब 7 माह हम अपने 2000 कर्मचारियों का पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन अब हमारे पास छंटनी के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

Tiktok की कमाई में कमी नहीं 

Tiktok को भारत ही नहीं अमेरिका समेत कई अन्य देशों में प्रतिबंध का सामना करना पड़ा है। लेकिन इसके बावजूद Tiktok दुनियाभर में शानदार तरीके से कारोबार कर रही है। Bytedance कंपनी ने साल 2020 में करीब 37 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू जनरेट किया है। इसमें कंपनी का 7 बिलियन डॉलर प्रॉफिट शामिल है। 

chat bot
आपका साथी