Tiktok के दुनियाभर में हुये रिकॉर्ड मंथली एक्टिव यूजर्स, चीन नहीं इन देशों में tiktok का सबसे ज्यादा क्रेज

अगर Tiktok के मुकाबले में दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Facebook की बात करें तो इस साल की दूसरी तिमाही में Facebook के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 3.51 बिलियन हो गयी थी। जबकि Youtube ने करीब 2 बिलयिन मंथली एक्टिव यूजर्स के आंकड़े को पार कर लिया है।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 09:57 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 09:57 AM (IST)
Tiktok के दुनियाभर में हुये रिकॉर्ड मंथली एक्टिव यूजर्स, चीन नहीं इन देशों में tiktok का सबसे ज्यादा क्रेज
यह TikTok की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

बीजिंग, आइएएनएस। शार्ट वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म Tiktok पर दुनिया के कई देशों में प्रतिबंध जारी है। भारत भी TikTok प्रतिबंध की लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन इसके बावजूद Tiktok की पॉप्युलैरिटी का दौर जारी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक Tiktok के दुनियाभर में करीब एक बिलियन यानी 100 करोड़ से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हो गये हैं। वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Tiktok को ByteDance ओन्ड करता है। Tiktok के साल 2018 में करीब 55 मिलियन ग्लोबल यूजर्स थे। जो दिसंबर 2018 में बढ़कर 271 मिलियन हो गये थे। जबकि दिसंबर 2019 में यह संख्या 507 मिलियन हो गई थी। Tiktok के रिकॉर्ड एक्टिव यूजर्स होने पर कंपनी धन्यवाद दिया है।

जानिए Facebook के एक्टिव यूजर्स की संख्या 

वहीं अगर Tiktok के मुकाबले में दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Facebook की बात करें, तो इस साल की दूसरी तिमाही में Facebook के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 3.51 बिलियन हो गयी थी। जबकि Youtube ने करीब 2 बिलयिन मंथली एक्टिव यूजर्स के आंकड़े को पार कर लिया है। कंपनी ने साल 2013 में 1 बिलियन आंकड़े को पार किया था। Facebook ने कंपनी की साल 2005 में लॉन्चिंग के 8 साल के बाद एक बिलियन के आंकड़े को पार किया था।

चीन नहीं ये देश हैं Tiktok के बड़े मार्केट 

TikTok ने कहा कि उसका बड़ा मार्केट अमेरिका, यूरोप, ब्राजील और साउथ ईस्ट एशिया है। जबकि पैरेंट्स कंपनी ByteDance का हेड क्वार्टर चीन है। अगर लेटेस्ट डेवलपमेंट की बात करें, तो TikTok की तरफ से इन-ऐप सर्च वॉर्निंग फीचर को ऐड किया है। जो यूजर्स को किसी गलत कंटेट को लेकर अलर्ट करेगा। साथ ही पिछले साल के वीडियो को लेकर यूजर्स को अलर्ट करने का काम करेगा। इसके अलावा Tikok की तरफ से सेक्सुअल कंटेट पर प्रतिबंध लगाने का काम किया है। शासकर कई देशों में इन्हीं को मुद्दा बनाकर Tiktok बैन का तर्क दिया गया था। 

chat bot
आपका साथी