अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका, TikTok बैन के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक

यूएस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने TikTok को एप स्टोर पर बैन करने का आदेश दिया था लेकिन अब वहां के न्यायाधीश ने इस चाइनीज ऐप को ऐप स्टोर से बैन करने के इस आदेश पर रोक लगा दी है।

By Renu YadavEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:36 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 09:53 AM (IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका, TikTok बैन के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक
यह दैनिक जागरण की फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। अमेरिका के एक संघीय न्यायालय के न्यायाधीश ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीनी ऐप TikTok को बेन करने के आदेश पर रोक लगा दी है। ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में TikTok को डाउनलोड करने से रोकने के लिए आदेश दिया था। जिसमें कहा गया था कि एप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से TikTok को डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा। लेकिन अब सामने आई रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बैन पर रोक लगा दी गई है जो कि ट्रंप प्रशासन के लिए एक बड़ा झटका है। 

A federal judge blocks US President Donald Trump's order barring TikTok from mobile app stores: US media— ANI (@ANI) September 28, 2020

समाचार एजेंसी एएनआई ने अमेरिकी मीडिया के हवाले से यह जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर की है। जिसमें कहा गया है कि अमेरिका के वाशिंगटन में देर रात एक संघीय न्यायालय के न्यायाधीश ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीनी एप TikTok को एप स्टोर पर बैन करने के आदेश पर रोक लगा दी है।

वाशिंगटन में रविवार की देर रात एक अमेरिकी न्यायाधीश कार्ल निकोल्स ने ट्रंप प्रशासन के उस आदेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है जिसके मुताबिक एप्पल इंक के एप्पल स्टोर और अल्फाबेट इंक के गूगल प्ले स्टोर पर चीन के शॉर्ट वीडियो शेयरिंग एप TikTok को रविवार रात 11:59 बजे के बाद डाउनलोड करने पर पाबंदी लगाई गई थी। अमेरिकी जिला न्यायाधीश कार्ल निकोल्स ने इस बैन के आदेश पर रोक लगाते हुए कहा कि वह TikTok एप स्टोर प्रतिबंध को प्रभावी होने से रोकने के लिए एक प्रारंभिक निषेधाज्ञा जारी कर रहे हैं। 

बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुुुए 6 अगस्त को एक कार्यकारी आदेश जारी किया, जिसमें शॉर्ट वीडियो ऐप ट‍ि‍कटॉक और बहुउद्देशीय वीचैट पर प्रत‍िबंंध लगाने का आदेश दिया गया था। लेकिन ट्रंप प्रशासन को न्यायायिक तौर पर दूसरी बार झटका लगा है। क्योंकि इससे पहले पिछले सप्ताह, सैन फ्रांसिस्को में एक संघीय मजिस्ट्रेट ने वीचैट एप के प्रतिबंध के आदेश को पलट दिया था और उस पर लगे बैन पर रोक लगा दी थी। 

chat bot
आपका साथी