LIVE BLOG

Tech News November 20th Highlights: Nokia 2.2 को मिला ₹1,000 तक का प्राइस कट

<p>Tech News November 20th Highlights: HMD Global ने अपने Nokia 2.2 स्मार्टफोन की कीमत को भारतीय मार्केट में कम कर दिया है। यह कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है</p>

Shilpa SrivastavaPublish:Wed, 20 Nov 2019 08:29 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 05:25 PM (IST)
Tech News November 20th Highlights: Nokia 2.2 को मिला ₹1,000 तक का प्राइस कट
Tech News November 20th Highlights: Nokia 2.2 को मिला ₹1,000 तक का प्राइस कट

Highlights

  • Realme 5s स्मार्टफोन 48MP कैमरे के साथ भारत में हुआ लॉन्च
  • Realme X2 Pro फ्लैगशिप प्रोसेसर और 50W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ भारत में लॉन्च
  • Airtel और Vodafone Idea के बाद Jio भी बढ़ाएगा अपने टैरिफ प्लान्स की कीमत
20/11/2019
4:37:46 pm

Nokia 2.2 को मिला ₹1,000 तक का प्राइस कट

HMD Global ने अपने Nokia 2.2 स्मार्टफोन की कीमत को भारतीय मार्केट में कम कर दिया है। यह कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। इस फोन के बेस वेरिएंट को 6,999 रुपये में और 3 जीबी रैम वेरिएंट को 7,599 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस फोन को 1,000 रुपये तक की कटौती के साथ उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, अभी तक यह कन्फर्म नहीं किया गया है कि यह कटौती स्थायी है या फिर अस्थायी। 

20/11/2019
2:30:27 pm

Realme 5s भारतीय बाजार में हुआ लॉन्च

Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट रेंज स्मार्टफोन Realme 5s लॉन्च कर दिया है। जो कि 29 नवंबर को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा। दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। Android 9 Pie ओएस पर आधारित इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

20/11/2019
2:05:24 pm

Realme X2 Pro भारत में 50W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ हुआ लॉन्च

Realme ने आज भारतीय बाजार में अपना पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme X2 Pro को लॉन्च कर दिया हैं इस स्मार्टफोन को पिछले दिनों चीन में लॉन्च किया था। Realme X2 Pro के कई फीचर्स को कंपनी ने लॉन्च से पहले ही टीज कर दिया था। Realme X2 Pro को भारत में तीन स्टोरेज ऑप्शन्स 6GB+64GB, 6GB+128GB और 12GB+256GB में लॉन्च किया गया है और इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। यहां पढ़ें पूरी खबर

20/11/2019
1:33:05 pm

गूगल ने प्ले स्टोर से इस भारत विरोधी ऐप को किया रिमूव

Google ने अपने Play Store पर मौजूद एक एंटी-इंडिया ऐप को रिमूव कर दिया गया है। इसका नाम 2020 Sikh Referendum है। इस ऐप को हटाने की मांग पंजाब सरकार की तरफ से की गई थी। इस ऐप को लेकर आरोप लगाया गया था कि इस पर भारत विरोधी गतिविधियां की जा रही हैं। भारत सरकार ने Sikhs for Justice ग्रुप को प्रतिबंधित किया हुआ है। यह ग्रुप इस ऐप के जरिए पंजाब के युवाओं को भड़का रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर 

20/11/2019
1:11:50 pm

OPPO A9 2020 नए कलर वेरिएंट में हुआ लॉन्च

OPPO ने इसी साल भारतीय बाजार में A9 2020 स्मार्टफोन को Marine Green और Space Purple दो कलर वेरिएंट में लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन का एक नया कलर वेरिएंट gradient white भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसके बाद अब आप इस स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 15,990 रुपये है और यह ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदारी के लिए उपलब्ध हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

20/11/2019
11:47:43 am

OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro की कीमत में भारी कटौती

OnePlus ने पिछले ​महीने ही भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro को लॉन्च किया था। OnePlus 7T की शुरुआती कीमत Rs 37,999 और OnePlus 7T Pro की कीमत Rs 53,999 है। लेकिन ई-कॉमर्स साइट Amazon India पर चल रही Amazon festive treats के तहत इन स्मार्टफोन पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य इनकी खरीदारी पर कई अन्य ऑफर्स का भी लाभ उठाया जा सकता है। लेकिन बता दें कि ये डिस्काउंट व ऑफर्स केवल 4 जनवरी तक ही वैलिड हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

20/11/2019
11:31:47 am

Vivo S1 Pro का नया वेरिएंट 8GB रैम और क्वाड रियर कैमरा के साथ हुआ लॉन्च

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने मौजूदा हैंडसेट S1 Pro का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इसे फिलिपिन्स में पेश किया गया है। चीन में जो Vivo S1 Pro लॉन्च किया गया था उससे नए वेरिएंट में काफी अंतर है। Vivo S1 Pro के नए वेरिएंट में वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर 

20/11/2019
11:17:44 am

Lenovo ThinkBook 14 और ThinkBook 15 भारत में लॉन्च

Lenovo ने भारत में ThinkBook 14 और ThinkBook 15 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 30,990 रुपये है और ये डिवाइस 1 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी ने इस दोनों डिवाइस को सबसे पहले सितम्बर में बर्लिन में आयोजित हुए IFA 2019 इवेंट में पेश किया था। इनमें दिए गए खास फीचर्स की बात करें तों दोनों ही लैपटॉप 10th Gen Intel Core i7 प्रोसेसर पर काम करते हैं और इनमें ड्यूल ड्राइव सपोर्ट की सुविधा उपलब्ध है। यहां पढ़ें पूरी खबर  

20/11/2019
10:45:17 am

6 कैमरा से लैस Samsung W20 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

Samsung W20 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। इसे चीन से बाहर कब लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। इसे दिसंबर से सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी कीमत की जानकारी कंपनी इसकी उपलब्धता के समय ही देगी। इसका डिजाइन काफी हद तक Samsung Galaxy Fold की तरह होगा जिसे कुछ ही हफ्तों पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। इसके फीचर्स भी काफी हद तक Galaxy Fold की तरह होंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर  

20/11/2019
9:44:06 am

ड्यूल पंच-होल डिस्प्ले के साथ Huawei Nova 6 5G स्मार्टफोन 5 दिसंबर को होगा लॉन्च

Huawei Nova 6 5G स्मार्टफोन किरिन 990 प्रोसेसर और 4000 एमएएच की बैटरी के साथ 5 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी Weibo पर टीजर द्वारा दी गई है। इस तस्वीर से पुष्टि हुई है कि फोन में ड्यूल पंच-होल डिस्प्ले जिसमें दो सेल्फी कैमरा दिए जाएंगे। इसके साथ ही यह फोन नाइट मोड 2.0 और 105 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ आएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर 

20/11/2019
8:53:18 am

Airtel और Vodafone के बाद Jio भी बढ़ाएगा मोबाइल टैरिफ्स की कीमत

टेलिकॉम कंपनी Bharti Airtel और Vodafone Idea के बाद अब Reliance Jio ने भी अपने टैरिफ प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। देखा जाए तो कंपनियों का यह फैसला यूजर्स की जेब पर असर डाल सकता है। लेकिन Jio का कहना है कि वो इस तरह टैरिफ प्लान्स में बढ़ोतरी करेगी जिससे यूजर्स के डाटा कंज्मपशन पर एक जैसा असर न पड़े। कंपनी ने कहा है कि वो अगले कुछ हफ्तों में मोबाइल सर्विसेज को बढ़ाने वाली है। यहां पढ़ें पूरी खबर 

20/11/2019
8:44:54 am

Realme X2 Pro और Realme 5s आज भारतीय मार्केट में होंगे लॉन्च

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आज Realme X2 Pro और Realme 5s को उतारा जाएगा। इन्हें कई खास फीचर्स के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। जहां एक तरफ Realme X2 Pro में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर, 90 हर्ट्ज डिस्प्ले और क्वाड कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, Realme 5s को 48 मेगापिक्सल कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 जैसे फीचर्स के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है।यहां पढ़ें पूरी खबर

20/11/2019
8:30:40 am

Redmi Note 8 Pro को एक बार फिर से फ्लैश सेल में खरीदने का मौका

Xiaomi Redmi Note 8 Pro की फ्लैश सेल आज एक बार फिर से आयोजित की जाएगी। इसकी शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है। इस फोन के बेस वेरिएंट यानी 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। इसे आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com से खरीदा जा सकेगा। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आज ट्राई कर सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

chat bot
आपका साथी