LIVE BLOG

Tech News December 6th Highlights: Relame XT 730G भारत में 17 दिसंबर को होगा लॉन्च

<p>Tech News December 6th Highlights: Relame XT 730G में Qualcomm Snapdragon 730G चिपसेट का उपयोग किया गया है और इस फोन के साथ कंपनी Realme AirPods को भी भारत में लॉन्च करेगी</p>

Shilpa SrivastavaPublish:Fri, 06 Dec 2019 09:05 AM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 05:45 PM (IST)
Tech News December 6th Highlights: Relame XT 730G भारत में 17 दिसंबर को होगा लॉन्च
Tech News December 6th Highlights: Relame XT 730G भारत में 17 दिसंबर को होगा लॉन्च

Highlights

  • 8GB रैम से लैस Huawei Enjoy 10s का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च
  • Samsung का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन नहीं होगा मंहगा
  • Reliance Jio के नए टैरिफ प्लान्स आज से लागू
06/12/2019
4:56:53 pm

Relame XT 730G भारत में 17 दिसंबर को होगा लॉन्च

Relame ने आधिकारि​क तौर पर अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Relame XT 730G की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है और यह फोन भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। यह Realme X2 स्मार्टफोन का रिब्रांडेड वर्जन और Realme XT का इन्हांस्ड वर्जन है और Relame XT 730G के साथ ही कंपनी भारत में अपना पहला वायरलेस ईयरबड्स Realme AirPods भी लॉन्च करेगी। 

06/12/2019
4:36:03 pm

Call of Duty: Mobile को अब तक 170 मिलियन से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड

PUBG Mobile को टक्कर देने वाला गेम Call of Duty: Mobile ने इसके लॉन्च के करीब दो महीने में ही 172 मिलियन डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, ग्लोबली यूजर्स ने इस गेम पर करीब 621 करोड़ रुपये का खर्च किया है। नवंबर में इस गेम को करीब 21 मिलियन यूजर्स ने इंस्टॉल किया था।  

06/12/2019
2:33:43 pm

Samsung Galaxy M10s को बेहद कम कीमत में खरीदने का मौका

दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung ने बजट सेगमेंट में Galaxy M10s लॉन्च किया था। इस फोन को 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस फोन को अब कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। अगर आप कम कीमत में एक एच्छा स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह अच्छा मौका है। Galaxy M10s को आप मात्र 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं।  

06/12/2019
1:56:15 pm

Samsung Galaxy S10 Lite, Note 10 Lite के लॉन्च के लिए करना होगा इंतजार

Samsung के अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy S10 Lite और Note 10 Lite को लेकर आ रही खबरों के अनुसार ये डिवाइस इस साल दिसंबर में लॉन्च हो सकते हैं। लेकिन सामने आई नई लीक के अनुसार इस स्मार्टफोन के लिए यूजर्स को जनवरी 2020 तक का इंतजार करना पड़ सकता है। ये डिवाइस Galaxy S10 और Note 10 के सस्ते वेरिएंट हो सकते हैं। 

06/12/2019
12:57:25 pm

Huawei Enjoy 10s अब 8GB रैम के साथ होगा उपलब्ध

Huawei Enjoy 10s स्मार्टफोन को दो नए स्टोरेज वेरिएंट के साथ चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया हैं पहले ये स्मार्टफोन 6GB + 64GB स्टोरेज में उपलब्ध था, वहीं अब यूजर्स इसे 6GB + 128GB और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में खरीद सकते हैं। Android 9.0 Pie पर पेश किए गए इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 1599 Yuan लगभग Rs 16,050 है और इसमें खास फीचर्स के तौर पर 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

06/12/2019
11:46:43 am

PUBG Mobile पर इन यूजर्स को किया गया बैन

अगर आप PUBG फैन हैं तो यह खबर खासतौर से आपके लिए है। PUBG Mobile ने एक अपडेटेड बैन लिस्ट शेयर की है। इस लिस्ट में पिछले हफ्ते के बैन किए गए प्लेयर्स की जानकार दी गई है। कंपनी PUBG Mobile को सभी यूजर्स के लिए एक बेहतर अनुभव बनाने का प्रयास लगातार कर रही है। PUBG Corp ने गेम में चीटिंग को रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस पॉलिसी भी पेश की थी। यहां पढ़ें पूरी खबर 

06/12/2019
10:58:49 am

Reliance Jio के नए टैरिफ प्लान्स आज से लागू

टेलिकॉम सेक्टर में टैरिफ कीमतों को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं। Airtel और Vodafone-Idea के बाद अब Reliance Jio ने भी अपने नए प्लान्स लागू कर दिए हैं। इन प्लान्स को आज ही से यानी 6 दिसंबर से लागू किया गया है। कंपनी का कहना है कि टैरिफ प्लान्स की कीमतें जरूर बढ़ाई गई हैं लेकिन यूजर्स को 300 फीसद तक अतिरिक्त बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर 

06/12/2019
9:48:32 am

Redmi Note 7 Pro को मात्र ₹199 में खरीदने का मौका

Redmi Note 7 Pro को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से बेहद कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। इस फोन के दोनों वेरिएंट्स पर 5,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट और 10,800 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके साथ ही कई अन्य ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर 

06/12/2019
9:16:02 am

इन WhatsApp यूजर्स का अकाउंट कंपनी ने किया बंद

WhatsApp को लेकर अब एक और परेशानी खड़ी होती नजर आ रही है। कश्मीर में इंटरनेट शटडाउन के चलते यहां के कई यूजर्स अपने आप ही WhatsApp ग्रुप्स से एग्जिट हो रहे हैं। वहीं, कई लोगों के WhatsApp अकाउंट डिलीट हो रहे हैं। इसे लेकर कश्मीरी यूजर्स ने स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। यूजर्स इस परेशानी को लेकर लगातार ट्वीट कर अपना रोष प्रकट कर रहे हैं। जबकि ये सब WhatsApp की पॉलिसी के चलते हो रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

06/12/2019
9:15:25 am

₹9,000 से कम में ड्यूल रियर कैमरा और 4000mAh के साथ Nokia 2.3 हुआ लॉन्च

HMD Global ने मिस्र की राजधानी कायरो में Nokia 2.3 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को कैमरा और एंटरटेनमेंट फोकसड बजट स्मार्टफोन का नाम दिय गाय है। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। इसके साथ ही कई अन्य फीचर्स भी उपलब्ध कराए गए हैं। इस फोन को भारतीय मार्केट में कब लॉन्च किया जाएगा इसकी फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन जल्द ही भारतीय मार्केट में दस्तक दे सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर

chat bot
आपका साथी