LIVE BLOG

Tech News 8th April Highlights: Samsung Galaxy M10, Galaxy M10s, Galaxy M20 भारत में हुए डिस्कंटिन्यू

<p>Tech News 8th April Highlights: सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार Samsung ने Galaxy M10, Galaxy M10s, Galaxy M20 को भारत में डिस्कंटिन्यू करने का फैसला कर लिया है</p> <p></p>

Renu YadavPublish:Wed, 08 Apr 2020 07:27 AM (IST) Updated:Wed, 08 Apr 2020 04:21 PM (IST)
Tech News 8th April Highlights: Samsung Galaxy M10, Galaxy M10s, Galaxy M20 भारत में हुए डिस्कंटिन्यू
Tech News 8th April Highlights: Samsung Galaxy M10, Galaxy M10s, Galaxy M20 भारत में हुए डिस्कंटिन्यू

Highlights

  • Nokia 7.3 जल्द हो सकता है लॉन्च
  • OPPO A92 और OPPO A52 के कई फीचर्स हुए लीक
  • Coronavirus Lockdown: Tata Sky, Airtel, Dish TV दे रहीं हैं फ्री सर्विसेज
08/04/2020
2:55:20 pm

Samsung Galaxy M10, Galaxy M10s, Galaxy M20 भारत में हुए डिस्कंटिन्यू

सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार Samsung ने भारतीय बाजार में Galaxy M10, Galaxy M10s, Galaxy M20 को डिस्कंटिन्यू करने का फैसला कर लिया है। यानि अब ये बजट रेंज स्मार्टफोन भारत में सेल के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वहीं इन तीनों स्मार्टफोन्स को अब कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से भी हटा दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

08/04/2020
12:42:53 pm

Oppo Ace2 की लॉन्च डेट का खुलासा

Oppo Reno Ace के बाद अब कंपनी इसका अपग्रेडेड वर्जन Oppo Ace2 लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट कर दिया है कि ये स्मार्टफोन 13 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी Oppo Enco W31 TWS ईयरबड्स को भी लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। जो कि भारतीय बाजार में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

08/04/2020
12:23:57 pm

Whatsapp ने जोड़ा नया फीचर, एक टैप में कर सकेंगे ग्रुप कॉल

लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Whatapp मे नया फीचर जुड़ गया है। इस नए फीचर की वजह से यूजर महज एक बटन पर टैप करके ग्रुप कॉल कर सकेंगे। Whatsapp यूजर्स एक बार में चार लोगों के साथ वीडियो कॉल कर सकते हैं। नए फीचर जुड़ने के बाद यूजर्स को कॉल में अलग-अलग लोगों को नहीं जोड़ना होगा। बस, यूजर्स को ग्रुप कॉल बटन पर टैप करना होगा, जिसके बाद ग्रुप कॉल एक्टिवेट हो जाएगा। ये फीचर ऑडियो और वीडियो दोनों कॉल्स के लिए जोड़ा गया है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

08/04/2020
11:47:39 am

जल्द घर बैठे मिलेगी SIM, नंबर होगा अपडेट

कोरोनावाइरस संकट की वजह से जहां पूरा देश जूझ रहा है। ऐसे में टेलिकॉम कंपनियां लोगों को घर बैठे सिम कार्ड डिलीवरी और नंबर एक्टिवेशन की योजना पर काम कर रही है। दूरसंचार विभाग और  TRAI की मंजूरी मिलने के बाद आने वाले दिनों में घर बैठे सिम कार्ड डिलीवरी की सुविधा शुरू हो सकती है। पिछले 15 दिनों से ज्यादा समय से देशव्यापी लॉकडाउन है। कोरोनावायरस के बढ़ते आंकड़ों के बीच लॉकडाउन को बढ़ाया भी जा सकता है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

08/04/2020
11:17:56 am

Nokia 3.2 यूजर्स के लिए रोल आउट हुआ Android 10

फिनिश कंपनी HMD Global ने अपने बजट स्मार्टफोन Nokia 3.2 के लिए लेटेस्ट Android 10 रोल आउट किया है। इस OTA (ओवर द एयर) अपडेट को यूजर्स अपने डिवाइस में डाउनलोड और इंस्टाल कर सकते हैं। इस अपडेट के साथ ही यूजर्स को मार्च सिक्युरिटी अपडेट भी मिलेगा। साथ ही, यूजर्स को Android 10 के लोकप्रिय सिस्टम वाइड डार्क मोड फीचर का भी एक्सेस होगा। Android 10 की खास बात ये है कि यह पिछले ऑपरेटिंग सिस्टम के मुकाबले काफी ज्यादा सिक्योर है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

08/04/2020
9:22:21 am

OPPO A92 और OPPO A52 के कई फीचर्स हुए लीक

Oppo A12e को लॉन्च करने के बाद अब कंपनी इस सीरीज में दो नए स्मार्टफोन OPPO A92 और OPPO A52 लॉन्च करने वाली है। ये दोनों ही स्मार्टफोन्स Google Play Console पर लिस्ट हो गए है। जहां दी गई जानकारी के अनुसार इनमें 6GB और 8GB रैम की सुविधा उपलब्ध होगी। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अभी तक इनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

08/04/2020
8:17:55 am

लॉकडाउन में उठाएं Tata Sky, Airtel, Dish TV की फ्री सर्विस का लाभ

लॉकडाउन के चलते घरों में रह रहे यूजर्स को बेहतर एंटरटेनमेंट की सुविधा देने के लिए  Tata Sky, Airtel, Dish TV ने फ्री सर्विसेज की घोषणा की है। जिसके तहत इन कंपनियों के सब्सक्राइबर्स बिना किसी चार्ज के कुछ फ्री चैनल्स का लाभ उठा सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

08/04/2020
7:30:58 am

Nokia 7.3 जल्द हो सकता है लॉन्च

चर्चा है कि Nokia अपने नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इसे Nokia 7.3 नाम से लॉन्च किया जा सकता है। जो कि Nokia 7.2 का ही अपग्रेडेड वर्जन होगा। वहीं इस स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स से जुड़ी जानकारी लीक हुई है जिसके मुताबिक Nokia 7.3 को Qualcomm Snapdragon 710 चिपसेट पर पेश किया जाएगा और यह कंपनी का मिड रेंज स्मार्टफोन हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

chat bot
आपका साथी