LIVE BLOG

Tech News 5th June Highlights: Honor ने लॉन्च किया एक और सस्ता फोन Honor 8S 2020

<p>Tech News 5th June Highlights: Honor 8S 2020 में Dewdrop डिस्प्ले और सिंगल कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio A22 चिपसेट से लैस है</p> <p></p>

Renu YadavPublish:Fri, 05 Jun 2020 07:56 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 05:00 PM (IST)
Tech News 5th June Highlights: Honor ने लॉन्च किया एक और सस्ता फोन Honor 8S 2020
Tech News 5th June Highlights: Honor ने लॉन्च किया एक और सस्ता फोन Honor 8S 2020

Highlights

  • Infinix Hot 9 Pro की पहली सेल आज 12 बजे होगी शुरू
  • Realme Narzo 10A को एक बार फिर खरीदने का मौका
  • Realme Watch आज 12 बजे सेल के लिए होगी उपलब्ध
05/06/2020
4:08:38 pm

Honor ने लॉन्च किया एक और सस्ता फोन Honor 8S 2020

लो बजट रेंज में लॉन्च किए गए Honor 8S 2020 में यूजर्स को कई खास फीचर्स की सुविधा मिलेगी। इस स्मार्टफोन ​को सिंगल कलर वेरिएंट और सिंगल स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। यह MediaTek Helio A22 चिपसेट से लैस है और यह Google Mobile Services को सपोर्ट करता है।अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।  

05/06/2020
3:32:18 pm

Coolpad का लेटेस्ट स्मार्टफोन Cool 10 लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी CoolPad ने चीनी मार्केट में अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Cool 10 को लॉन्च कर दिया है। यह फोन Glazed Black, Charm Blue और White कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Coolpad Cool 10 चीन में करीब 9551 रुपए के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। स्मार्टफोन में MediaTek Helio P30 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसे 6GB रैम और 128GB का इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

 

05/06/2020
11:36:11 am

Facebook का नया फोटो ट्रांसफर टूल, यूजर्स अपनी फोटो सीधे Google कर सकेंगे ट्रांसफर

Facebook ने अपने फोटो ट्रांसफर टूल को ग्लोबली रोलआउट कर दिया है। नया टूल फेसबुक यूजर्स को फोटो और वीडियो को सीधे Google Photo पर ट्रांसफर करने की इजाजत देता है। फेसबुक से सीधे गूगल पर सीधे फोटो को शिफ्ट करने का प्रॉसेस काफी सरल है। फेसबुक ने शुरूआती तौर पर इस फीचर को अमेरिका और कनाडा में पेश किया था। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

05/06/2020
11:16:51 am

ZTE Axon 11 4G ने दी बाजार में दस्तक

ZTE Axon 11 4G को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 765G की बजाय MediaTek Helio P70 प्रोसेसर पर पेश किया गया है। इसमें यूजर्स को 2TB तक स्टोरेज एक्सपेंड करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा फोन में वॉटरड्रॉप नॉच और क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

05/06/2020
10:28:25 am

चीनी मोबाइल कंपनी की बड़ी चूक, एक ही IMEI नंबर के बना डाले 13,000 मोबाइल फोन

चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी की एक बड़ी सुरक्षा चूक निकलकर सामने आई है, जिसमें 13,500 से ज्यादा मोबाइल फोन एक ही IMEI नंबर पर चलने का दावा किया गया है। चीनी फोन निर्माता कंपनी की इस लापरवाही के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मेरठ पुलिस के एसपी (सिटी) अखिलेश एन सिंह ने बताया कि मामले में एक मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी और उनके सर्विस सेंटर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।​ अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

05/06/2020
9:52:08 am

Realme Watch आज 12 बजे सेल के लिए होगी उपलब्ध

Realme Watch आज पहली बार भारत में सेल के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। इस स्मार्ट वॉच को यूजर्स दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com से खरीद सकते हैं। चार कलर वेरिएंट में उपलब्ध इस वॉच में कई खास फीचर्स की सुविधा दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सात दिनों को बैकअप देने में सक्षम है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

05/06/2020
8:44:06 am

Realme Narzo 10A को एक बार फिर खरीदने का मौका

Realme Narzo 10A को यूजर्स आज दोपहर 12 बजे एक बार फिर से खरीद सकेंगे। यह स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट के साथ ही ई-कॉमर्स साइट Flipkart से भी खरीद सकते हैं। फोन की कीमत 8,499 रुपये है और इसे नो कोस्ट ईएमआई विकल्प के अलावा कई आकर्षक ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

05/06/2020
7:59:59 am

Infinix Hot 9 Pro की पहली सेल आज 12 बजे होगी शुरू

हाल ही में लॉन्च किया गया बजट रेंज स्मार्टफोन Infinix Hot 9 Pro आज पहली बार में भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन की सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी और यूजर्स इसे Flipkart से कई आकर्षक ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। फोन में 48MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

chat bot
आपका साथी