LIVE BLOG

Tech News 2nd June Highlights: Mitron ऐप को Google Play Store से किया गया रीमूव

<p>Tech News 2nd June Highlights: शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप TikTok के राइवलरी के तौर पर लॉन्च हुए देसी ऐप Mitron को Google Play Store से रीमूव कर दिया गया है।</p>

Renu YadavPublish:Tue, 02 Jun 2020 07:53 AM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 06:43 PM (IST)
Tech News 2nd June Highlights: Mitron ऐप को Google Play Store से किया गया रीमूव
Tech News 2nd June Highlights: Mitron ऐप को Google Play Store से किया गया रीमूव

Highlights

  • ​POCO X2 की कीमत में हुआ एक बार फिर इजाफा
  • Redmi Note 9 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे होगी शुरू
  • Samsung Galaxy M11 और Galaxy M01 का इंतजार आज होगा खत्म
02/06/2020
5:35:00 pm

Mitron ऐप को Google Play Store से किया गया रीमूव

शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप TikTok के राइवलरी के तौर पर लॉन्च हुए देसी ऐप Mitron को Google Play Store से रीमूव कर दिया गया है। पिछले दिनों इस ऐप को लेकर खुलासा हुआ था कि इसके सोर्स कोड को पाकिस्तानी ऐप TicTic से खरीदा गया है। पााकिस्तानी ऐप मेकिंग कंपनी ने इस बात का खुलासा भी किया था कि इस ऐप के अलावा उन्होंने 200 से ज्यादा डेवलपर्स को वही सोर्स कोड बेचा है। TikTok के राइवलरी के तौर पर लॉन्च हुए Mitron ऐप के देखते ही देखते 5 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हो गए।

02/06/2020
4:58:58 pm

Mi Band 5 की लॉन्च डेट का हुआ खुलासा

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने अगले फिटनेस बैंड को 11 जून को लॉन्च करने जा रही है। इस फिटनेस बैंड के बारे में लीक्स काफी समय से आ रही थी। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इस फिटनेस बैंड के लॉन्च डेट के बारे में टीज किया है। इस फिटनेस बैंड के अलावा कंपनी 11 जून को अपने कई और स्मार्ट डिवाइसेज भी लॉन्च कर सकती है। Mi Band 5 के बारे में पिछले दिनों जो लीक्स सामने आईं थी, उसके मुताबिक, इस फिटनेस बैंड को पंच-होल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

 

02/06/2020
12:47:03 pm

​Samsung Galaxy M01, M11 भारत में हुए लॉन्च

Samsung ने अपने Galaxy M सीरीज के दो स्मार्टफोन्स Galaxy M01 और Galaxy M11 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स को भारत में 15,000 रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया गया है। फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों ही स्मार्टफोन्स दमदार बैटरी फीचर्स के साथ लॉन्च किए गए हैं। Galaxy M11 को 5,000mAh की और Galaxy M01 को 4,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है।

02/06/2020
10:05:50 am

​Google Pay से बुक कर पाएंगे एलपीजी सिलेंडर

Google Pay ने कोविड-19 की वजह से जारी लॉकडाउन में यूजर्स की परेशानी कम करने के इरादे से एक नई सुविधा शुरू की है। इसकी मदद से अब यूजर्स Google Pay से सीधे गैस सिलेंडर बुक कर सकेंगे। साथ ही अपने आसपान के क्षेत्र में कौन सी दुकान और स्टोर खुले हैं और कहां पर जरूरत के सामान मौजूद हैं। इसकी जानकारी Google Pay से हासिल कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए यहां​ क्लिक करें।

 

02/06/2020
10:05:49 am

Vivo X50 सीरीज भारत में जल्द होंगे लॉन्च

Vivo X50 और Vivo X50 Pro को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है। ये दोनों स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 765G प्रोसेसर पर काम करते हैं। वहीं अब कंपनी की ओर से खुलासा किया गया है कि जल्द ही Vivo X50 सीरीज भारत में भी लॉन्च की जाएगी। हालांकि अभी इसकी लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

02/06/2020
10:05:43 am

Samsung लेकर आ रही है नया स्मार्टफोन Galaxy A31

Samsung Galaxy A31 को लेकर काफी समय से खबरें सामने आ रही थीं। वहीं पिछले दिनों ही खुलासा किया गया ​था​ कि यह स्मार्टफोन भारत में 4 जून को लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसे लिस्ट करते हुए लॉन्च डेट के साथ ही कई खास फीचर्स की भी जानकारी शेयर की है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

02/06/2020
10:05:40 am

Acer ने भारत में पेश किया 14 इंच वाला Swift 3 Notebook

 Acer Swift 3 notebook को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इसमें खास फीचर्स के तौर पर यूजर्स को 82.73 स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो, 14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका वजन केवल 1.2 किलोग्राम है यानि आप इसे आसानी से कहीं भी लेकर जा सकते हैं। डिवाइस में उपयोग की गई बैटरी 11 घंट का बैकअप देने में सक्षम है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

02/06/2020
9:39:02 am

​Samsung Galaxy M11 और Galaxy M01 का इंतजार आज होगा खत्म

Samsung Galaxy M11 और Galaxy M01 भारतीय बाजार में आज आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाएंगे। यह भारत में ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। लॉन्च से पहले ही इनकी कीमत से लेकर फीचर्स तक की जानकारी लीक्स के जरिए सामने आ चुकी हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

02/06/2020
8:28:42 am

Redmi Note 9 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे होगी शुरू

Redmi Note 9 Pro भारतीय बाजार में आज एक बार फिर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन की सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। क्वाड रियर कैमरा और 5,020mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है और यूजर्स इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com और Amazon से खरीद सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

 

02/06/2020
7:55:32 am

​POCO X2 की कीमत में हुआ एक बार फिर इजाफा

​POCO ने अपने स्मार्टफोन ​POCO X2 की कीमत में एक बार फिर से इजाफा किया है। कंपनी ने इस बार 6GB + 64GB मॉडल को महंगा कर दिया है और नई कीमत के साथ यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट है। GST में हुए इजाफे के बाद यह दूसरी बार है कि जब कंपनी ने अपने स्मार्टफोन की कीमत में बदलाव किया है। नई कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

chat bot
आपका साथी