Tata Sky Binge यूजर्स अब देख सकेंगे VOOT Select और VOOT Kids, जानिए पूरी डिटेल

Tata Sky Binge में अब कंपनी ने यूजर्स की सु​विधा के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म VOOT Select और VOOT Kids को ऐड कर दिया है

By Renu YadavEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 06:34 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:34 PM (IST)
Tata Sky Binge यूजर्स अब देख सकेंगे VOOT Select और VOOT Kids, जानिए पूरी डिटेल
Tata Sky Binge यूजर्स अब देख सकेंगे VOOT Select और VOOT Kids, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Tata Sky Binge ने अपने ओटीटी प्ले को मजबूत करने के  लिए Viacom18 डिजिटल वेंचर्स के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत कंपनी की लोकप्रिय और प्रीमियम कंटेंट सर्विस VOOT Select और VOOT Kids को सब्स​क्राबर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यानि अब Tata Sky Binge यूजर्स भी VOOT Select और VOOT Kids का आनंद ले सकते हैं। इन दोनों ही प्लेटफॉर्म पर आपको कई रोचक कंटेंट देखने की सुविधा मिलेगी। 

Tata Sky द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार Tata Sky Binge और Viacom18  के बीच हुई साझेदारी के बाद VOOT Select पर यूजर्स भारत के लोकप्रिय टीवी शोज का लुत्फ उठा सकेंगे। वहीं VOOT Kids को खासतौर पर बच्चों के लिए पेश किया गया है और इसमें बच्चे देशी-विदेशी कार्टून देख सकेंगे। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान बच्चों पर बड़ों सभी के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने अपनी महत्वपूर्ण और मजबूत जगह बनाई है। ऐसे में Tata Sky Binge पर VOOT Select और VOOT Kids प्लेटफॉर्म को उपलब्ध कराना यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। 

Tata Sky की चीफ कमर्शियल और कंटेंट आधिका​री पल्लवी पुरी ने इस साझेदारी पर कहा कि 'उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हम ओटीटी ऐप्स के साथ Tata Sky Binge के लिए अपनी लाइब्रेरी को एक्सपेंड कर रहे हैं। VOOT Select और VOOT Kids प्लेटफॉर्म बड़ों और बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण है। VOOT Kids में बच्चों के मनोरंजन के लिए कई विकल्प दिए गए हैं। वहीं VOOT Select यूजर्स टीवी से 24 घंटे पहले ही अपने पसंदीदा शो का प्रसारण देख सकेंगे।'

 

VOOT Select की बात करें तो इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को कलर्स चैनल ​हिंदी के अलावा कलर्स मराठी, कलर्स  कन्नड़, कलर्स मराठी, कलर्स बांग्ला और कलर्स गुजराती भाषाओं में शोज देखने की सुविधा मिलेगी। वहीं VOOT Kids में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के 200 से अधिक कार्टून मिलेंगे। इनमें पोकीमॉन, मोटू-पतलू और बैन 10 जैसे कई लोकप्रिय कार्टून शामिल हैं। 

chat bot
आपका साथी