बेस्ट स्मार्टफोन कैमरा के साथ अलग हफ्ते लॉन्च होगा नया Sony Xperia, मिलेंगे धांसू फीचर्स और एडवांस स्पेसिफिकेशंस

SONY 26 अक्टूबर को अपने Xperia लाइनअप में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है| नए Xperia स्मार्टफोन पर कंपनी का दावा है कि ये बेस्ट स्मार्टफोन कैमरा के साथ आएगा। Sony का आखिरी स्मार्टफोन Xperia 10 III Lite था जिसे अगस्त में लॉन्च किया गया था।

By Mohini KediaEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:15 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:53 AM (IST)
बेस्ट स्मार्टफोन कैमरा के साथ अलग हफ्ते लॉन्च होगा नया Sony Xperia, मिलेंगे धांसू फीचर्स और एडवांस स्पेसिफिकेशंस
ये Sony Xperia की ऑफिशियल फाइल फोटो है|

नई दिल्ली, टेक डेस्क| SONY 26 अक्टूबर को अपने Xperia लाइनअप में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है| नए एक्सपीरिया स्मार्टफोन को "गेम चेंजर" कहा जाता है और कंपनी का दावा है कि ये एक "बेस्ट स्मार्टफोन कैमरा" के साथ आएगा। स्मार्टफोन के बारे में अभी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। Sony Xperia के इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग दूसरे स्मार्टफोन के लॉन्च से अलग होगी क्योंकि इसके स्पेसिफिकेशंस या कीमत के बारे में कोई जानकारी लीक नहीं हुई है। Sony का आखिरी स्मार्टफोन Xperia 10 III Lite था जिसे अगस्त में लॉन्च किया गया था।

Sony ने अपने अपकमिंग Xperia उत्पाद के लिए कल एक नया ट्रेलर जारी किया जिसमें दावा किया गया कि उसके पास 'बेस्ट स्मार्टफोन कैमरा' है। Sony Xperia (@sonyxperia) के एक ट्वीट में उल्लेख किया गया है कि जापानी टेक दिग्गज 26 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे JST (8:30 am IST) पर आधिकारिक YouTube चैनल पर एक विशेष वर्चुअल इवेंट के माध्यम से एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। नए Sony Xperia  स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट की घोषणा एक यूट्यूब वीडियो के माध्यम से की गई थी जिसमें अलग-अलग कंटेंट क्रिएटर्स, फोटोग्राफरों और फिल्म निर्माताओं के प्रशंसापत्र शामिल हैं।

Sony Xperia 10 III Lite के स्पेसिफिकेशंस

नए Sony Xperia स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट की घोषणा एक यूट्यूब वीडियो के माध्यम से की गई थी। अगस्त में, सोनी ने जापान में एक्सपीरिया 10 III लाइट लॉन्च किया। नया स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 690 5G SoC से संचालित है जिसे 6GB रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,520 पिक्सल) OLED डिस्प्ले है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। Sony Xperia 10 III Lite में 12 MP का वाइड-एंगल सेंसर, 10 MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 8 MP का टेलीफोटो लेंस और 8 MP का सेल्फी शूटर मिलता है। फोन में 4,500mAh की बैटरी है।

chat bot
आपका साथी