Samsung Unpacked Event 2: Galaxy S21 FE समेत इन डिवाइस की लॉन्चिंग आज, यहां देखें लाइव इवेंट

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Samsung Unpacked Event 2 में Samsung Galaxy S21 फ्लैगशिप फोन के किफायती वर्जन Galaxy S21 FE को लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही Galay Tab S8 को भी पेश किया जा सकता है।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 08:01 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 08:01 AM (IST)
Samsung Unpacked Event 2: Galaxy S21 FE समेत इन डिवाइस की लॉन्चिंग आज, यहां देखें लाइव इवेंट
यह Samsung Event की ऑफिशियल फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung Unpacked Event 2 आज यानी 20 अक्टूबर को आयोजित हो रहा है। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे) से शुरू होगी। इस इवेंट को कंपनी के ऑफिशियल YouTube चैनल और Facebook पर देखा जा सकेगा।

CONFIRMED

Gray, Light Pink, White, Blue, Yellow are the new colors for the Z Flip3. https://t.co/GKBcGswtNX pic.twitter.com/aX4S47Nzbs

— Tron ❂ (@FrontTron) October 13, 2021

इन डिवाइस की होगी लॉन्चिंग 

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Samsung Unpacked Event 2 में Samsung Galaxy S21 फ्लैगशिप फोन के किफायती वर्जन Galaxy S21 FE को लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही Galay Tab S8 को भी पेश किया जा सकता है। साथ कुछ सॉफ्टवेयर और नए ऐप्स की लॉन्चिंग हो सकती है। लीक रिपोर्ट की मानें, तो अपकमिंग Galaxy Unpacked Event 2 में फोल्डेबल स्मार्टफोन को नये कलर वेरिएंट को लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S21 FE

Samsung Galaxy S21 में 6.5 इंच की Infinity-O डिस्प्ले दी जा सकती है। इसका रेजॉल्यूशन 120Hz होगा। डिवाइस को पंच-होल सेल्फी कटआउट के साथ आएगा। Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है। फोन 128GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज सपोर्ट के साथ आएगा। फोन को 6GB रैम सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन में 12MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप मिलेगा. साथ ही 8MP कैमरे को 3x ऑप्टिकल जूम के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा एक अन्य कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए Samsung Galaxy S21 FE में 32MP का कैमरा दिया जा सकता है। Galaxy S21 FE स्मार्टफोन एंड्राइड 11 बेस्ड One UI 3 पर काम करेगा। Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है। जिसे 45W फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकेगा। फोन Samsung Wireless DeX और Samsung Pay सपोर्ट के साथ आएगा। साथ ही फोन में रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। 

chat bot
आपका साथी