Samsung का सबसे पतले 5G फोन आज भारत में देगा दस्तक, मिलेगा 64MP कैमरा, 5,000mAh बैटरी, यहां जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Leanest 5G Phone Samsung के दावे के मुताबिक Galaxy M52 5G स्मार्टफोन कंपनी का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन होगा। इसकी थिकनेस 7.4mm होगी। फोन को तीन कलर ऑप्शन ब्लैक ब्लू और व्हाइट में पेश किया जा सकता है।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 08:55 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 08:55 AM (IST)
Samsung का सबसे पतले 5G फोन आज भारत में देगा दस्तक, मिलेगा 64MP कैमरा, 5,000mAh बैटरी, यहां जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
यह Samsung Galaxy M52 5G की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung Leanest 5G Phone:  Samsung का सबसे सबसे पतला स्मार्टफोन Galaxy M52 5G आज यानी 28 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा। लॉन्चिंग इवेंट दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। Galaxy M52 5G स्मार्टफोन Samsung की M सीरीज का दूसरा 5G फोन है। Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन की माइक्रो साइट को Amazon India वेबसाइट लाइव कर दिया गया है। Samsung के दावे के मुताबिक Galaxy M52 5G स्मार्टफोन कंपनी का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन होगा। इसकी थिकनेस 7.4mm होगी। फोन को तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट में पेश किया जा सकता है। 

Samsung Galaxy M52 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung M52 5G को 6.7 इंच FHD+ डिस्प्ले सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। Samsung Galaxy M52 5G में 120Hz रिफ्रेश्ड रेट और FHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसका रेजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल होगा। फोन को ड्यूल सिम (नैनो) सपोर्ट के साथ उतारा जा सकता है।

परफॉर्मेंस 

Galaxy M52 5G स्मार्टफोन एंड्राइड 11 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। Galaxy M52 5G स्मार्टफोन में 6nm Snapdragon 778G प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। जिससे CPU परफॉर्मेंस 55% का इंप्रूव हो जाएगा। Galaxy 5G स्मार्टफोन में 11 5G बैंड्स दिये जाएंगे। फोन को 8GB रैम के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में कितने mAh की बैटरी दी जाएगी। फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है।

Samsung Galaxy M52 5G का कैमरा

Galaxy M52 5G स्मार्टफोन के रियर पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 64MP का होगा। इसके अलावा 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5MP मैक्रो लेंस का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। फोन साइड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट के साथ आ सकता है। 

Samsung Galaxy M52 5G की बैटरी 

Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। जिसे 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। 

संभावित कीमत 

Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन की ऑफिशियल कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन उम्मीद है कि Galaxy M52 स्मार्टफोन को 30 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। 

chat bot
आपका साथी