Samsung Galaxy W20 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, Moto Razr से होगा मुकाबला

Samsung W20 5G के कुछ फीचर्स पिछले दिनों लीक हुए थे। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को Galaxy Fold (रिव्यू) की तुलना में अफोर्डेबल रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 12:45 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 12:47 PM (IST)
Samsung Galaxy W20 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, Moto Razr से होगा मुकाबला
Samsung Galaxy W20 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, Moto Razr से होगा मुकाबला

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung ने इस साल की शुरुआत में Galaxy Fold दुनिया का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन शोकेस किया था। इस स्मार्टफोन हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन के बाद कंपनी अब एक और फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W20 5G के कुछ फीचर्स पिछले दिनों लीक हुए थे। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को Galaxy Fold (रिव्यू) की तुलना में अफोर्डेबल रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। आज इस स्मार्टफोन को आज चीन में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, भारत में इस स्मार्टफोन को कब लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। इसे Galaxy Fold का रिब्रांडेड वर्जन भी कहा जा रहा है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

पिछले दिनों सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर लिस्ट हुए इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें भी Galaxy Fold की तरह ही 4.6 इंच की कवर स्क्रीन दी जा सकती है। फोल्ड होने के बाद इसकी मेन स्क्रीन की साइज भी 7.4 इंच की हो सकती है। इसके अलावना फोन में 4,135 एमएएच की ड्यूल बैटरी दी जा सकती है, जो कि फोन को दिन भर की बैटरी बैकअप दे सकती है। फोन में रिवर्सिबल वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दिया जा सकता है, जो कि अन्य वॉयरलेस डिवाइस को चार्ज कर सकता है।

आपको बता दें कि भारत में Galaxy Fold को Rs 1.65 लाख की कीमत में लॉन्च किया गया है। पिछले दिनों ही इस स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया था। Samsung Galaxy W20 5G में टच स्क्रीन की-बोर्ड के अलावा फिजिकल की-बोर्ड भी दी जा सकती है। Galaxy Fold को 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। ऐसे में Galaxy W20 5G को इससे कम रैम और स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।  

chat bot
आपका साथी