Galaxy Unpacked Event 2020: Note 20 Series, Galaxy Fold 2 होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

इस इवेंट का आयोजन भारतीय समयानुसार शाम के 730 बजे किया जाएगा। इस इवेंट को कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स और चैनल्स के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:19 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:30 PM (IST)
Galaxy Unpacked Event 2020: Note 20 Series, Galaxy Fold 2 होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम
Galaxy Unpacked Event 2020: Note 20 Series, Galaxy Fold 2 होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung अपने पहले वर्चुअल Galaxy Unpacked Event 2020 को आज होस्ट करने जा रहा है। कोरोनावायरस की वजह से वर्चुअली तरीके से आयोजित होने वाले इवेंट में दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अपने प्रीमियम Galaxy Note 20 सीरीज और Galaxy Fold 2 को पेश कर सकती है। इस इवेंट का आयोजन भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे किया जाएगा। इस इवेंट को कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स और चैनल्स के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए लाइव स्ट्रीम लिंक भी जारी कर दी है।

Samsung का इस साल आयोजिक होने वाला ये दूसरा Galaxy Unpacked Event है। इससे पहले साल की शुरुआत में कंपनी ने Galaxy Unpacked Event 2020 में Galaxy S20 सीरीज और Z Flip फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल के अलावा आप कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी इस इवेंट को लाइवस्ट्रीम कर सकते हैं।

Power – a new form for a new norm. Unpacked on August 5, 2020. #SamsungEvent pic.twitter.com/DtwxXXurNP

— Samsung Mobile (@SamsungMobile) July 7, 2020

कौन-कौन से डिवाइस हो सकते हैं लॉन्च?

Samsung Galaxy Unpacked Event 2020 में कंपनी अपने प्रीमियम डिवाइसेज के अलावा कई और स्मार्ट गैजेट्स और डिवाइसेज भी पेश कर सकती है। इस इवेंट में लॉन्च होने वाले संभावित डिवाइसेज हैं-  Samsung Galaxy Note 20 series Samsung Galaxy Z Fold 2 Samsung Galaxy Buds Live Samsung Galaxy Watch 3 Samsung Galaxy Tab S7 Samsung Galaxy Z Flip

Note 20 Series

सबसे पहले हम बात करते हैं कंपनी के अपकमिंग Note सीरीज के बारे में। कंपनी अपने इस नए Note 20 सीरीज में तीन डिवाइसेज Note 20, Note 20+ और Note 20 Ultra को लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज के डिवाइसेज को 4G और 5G वेरिएंट्स के साथ पेश किया जा सकता है। Galaxy Note 20 सीरीज के बेस मॉडल के बारे में पहले भी कई लीक्ड जानकारियां सामने आ चुकी हैं। फोन को सेंट्र्ली अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप के साथ पेश किया जा सकता है। इस सीरीज के डिवाइसेज में अपग्रेडेड S-Pen दिया जा सकता है।

Galaxy Z Fold 2

Samsung के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold के अगले वेरिएंट को भी इस अनपैक्ड इवेंट में पेश किया जा सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को पंच-होल डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ SoC के साथ पेश किया जा सकता है। फोन को 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।

इसके अलावा Samsung के अगले ट्रू वायरलेस डिवाइस Galaxy Buds Live को भी पेश किया जा सकता है। नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स का लुक और डिजाइन पिछले ईयरबड्स की तरह ही हो सकता है। वहीं, Galaxy Tab S7 और S7+ को भी पेश किया जा सकता है। इस टैब को 4G और 5G वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। वहीं, कंपनी अपने वियरलेबल डिवाइस Galaxy Watch के अगले वेरिएंट को भी पेश कर सकती है।

chat bot
आपका साथी