Samsung Galaxy Tab S7 की नई लीक आई सामने, 5G कनेक्टिविटी के साथ जल्द होगा लॉन्च

Galaxy Tab S7 को हाल ही में जर्मन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है जिसमें इस बात की जानकारी सामने आई है कि इसके 5G मॉडल को भी पेश किया जा सकता है।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 08:53 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 09:04 AM (IST)
Samsung Galaxy Tab S7 की नई लीक आई सामने, 5G कनेक्टिविटी के साथ जल्द होगा लॉन्च
Samsung Galaxy Tab S7 की नई लीक आई सामने, 5G कनेक्टिविटी के साथ जल्द होगा लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung अपने Galaxy Tab S सीरीज के अगले मॉडल को जल्द लॉन्च करने वाला है। इस टैबलेट के कई लीक्स पहले भी सामने आ चुके हैं। Galaxy Tab S7 को कंपनी अगले महीने 5 अगस्त को आयोजित होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में पेश कर सकती है। इस नए टैबलेट को 5G कनेक्टिविटी फीचर को S-Pen के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Galaxy Tab S7 को हाल ही में जर्मन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिसमें इस बात की जानकारी सामने आई है कि इसके 5G मॉडल को भी पेश किया जा सकता है। हालांकि, वेबसाइट पर इसके किसी भी नए फीचर के बारे में खुलासा नहीं किया गया है।

Samsung Galaxy Unpacked Event में कंपनी अपने प्रीमियम फ्लैगशिप डिवाइसेज Galaxy Note 20 Series, Galaxy Fold 2 और Galaxy Z Flip 5G को पेश कर सकती है। ऐसे में इस डिवाइस को भी इस इवेंट में पेश किया जा सकता है। Galaxy Tab S7 5G को पिछले टैबलेट के मुकाबले बड़ी स्क्रीन साइज में पेश किया जा सकता है। पिछले मॉडल को 10.7 इंच की स्क्रीन साइज में पेश किया गया था। इसे 10.9 या 11 इंच की स्क्रीन साइज में पेश किया जा सकता है। नए टैबलेट में हार्डवेयर को भी अपग्रेड की जा सकती है। इसमें बेहतर प्रोसेसर के साथ-साथ कैमरे फीचर्स को भी इंटिग्रेट किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसके बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पिछले दिनों इस टैबलेट के बारे में एक और अफवाह सामने आई थी, जिसके मुताबिक, इस नए टैबलेट सीरीज को दो मॉडल्स Galaxy Tab S7 और Tab S7 Plus में लॉन्च किया जा सकता है। इसके हाई एंड मॉडल को 12.4 इंच की स्क्रीन साइज में लॉन्च किया जा सकता है। नए टैबलेट सीरीज में हमें अपग्रेडेड S-Pen भी देखने को मिल सकता है। साथ ही, इसमें वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दी जा सकती है। नए टैबलेट के बैक में ड्यूल रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। वहीं, फ्रंट में पंच-होल कैमरे दिया जा सकता है, जो कि हॉरिजॉन्टल बेजल पर दिया जा सकता है। नए Galaxy Tab S7 सीरीज का सीधा मुकाबला iPad Pro 2020 से होगा।

Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।

chat bot
आपका साथी