Samsung Galaxy Tab S6 lite जल्द भारत में होगा लॉन्च, Twitter पर हुआ टीज

भारत में लॉकडाउन के चलते गैलेक्सी टैब S6 lite की लॉन्चिंग में देरी हो गई। जिसे अब Samsung की तरफ से लॉन्चिंग को लेकर Twitter पर टीज किया गया है।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 08:54 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 08:54 PM (IST)
Samsung Galaxy Tab S6 lite जल्द भारत में होगा लॉन्च, Twitter पर हुआ टीज
Samsung Galaxy Tab S6 lite जल्द भारत में होगा लॉन्च, Twitter पर हुआ टीज

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung जल्द भारत में Galaxy Tab S6 lite की लॉन्चिंग कर सकती है। ग्लोबल मार्केट में Galaxy Tab S6 lite को इस साल के शुरुआत में पेश किया गया था। लेकिन भारत सरकार की ओर से लागू किए गए लॉकडाउन के चलते गैलेक्सी टैब S6 lite की लॉन्चिंग में देरी हो गई। लेकिन अब Samsung ने इसकी लॉन्चिंग को Twitter पर टीज किया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस डिवाइस को Samsung जल्द लॉन्च कर सकती है। सैमसंग की तरफ से ग्लोबल मार्केट में Galaxy Tab S6 lite को दो वेरिएंट्स Wi-Fi only और LTE सपोर्ट के साथ पेश कर सकती है। लेकिन कंपनी किस वेरिएंट को भारत में पहले लॉन्च करेगी। इस बारे में कोई जानकारी नही दी है। भारतीय बाजार में Galaxy Tab S6 की पहले से बिक्री हो रही है। इसके Wi-Fi Only वर्जन की कीमत 52,999 रुपए है।

स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy Tab S6 स्पोर्ट लाइट में 10.4 इंच की TFT LCD डिस्पले दी गई है, जो 2000/1200 पिक्सल रेज्यूल्यूशन के साथ आएगी। यह डिवाइस Samsung के ही Exynos 9611 पर चलेगी। डिवाइस में 4GB रैम और 128GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। डिवाइस एंड्राइड 10 के साथ OneUI 2.O बेस्ड होगी। इसमें 7000mAh का दमदार बैटरी सपोर्ट मिलेगा। कंपनी की तरफ से बाकी प्रीमियम Galaxy  Tab की तरह इसमें भी S Pen दिया जाएगा।

टैब के फ्रंट में सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा मिलेगा, जबकि रियर में 8MP का इमेज सेंसर दिया जाएगा। कनेक्टिविटी के तौर पर डिवाइस में 3.5mm का ऑडियो जैक के साथ ड्यूल AKG स्पीकर ऑफर किया जाएगा। चीन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 30 हजार रुपए रखी गई है, जबकि 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,000 रुपए है।  हालांकि भारत में इस डिवाइस की कीमत कितनी होगी, इस बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है।

(Written By- Saurabh Verma)

chat bot
आपका साथी