Samsung Galaxy Unpacked 2021 : Samsung Galaxy S21 सीरीज के तीन स्मार्टफोन समेत ये डिवाइस हुई लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट

Galaxy S21 series launch today Samsung की तरफ से Galaxy S21 Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra को लॉन्च कर दिया गया है। इसके अलावा Samsung Galaxy Watch 3 Galaxy Smart Tag Galaxy Smart Tag+ Galaxy buds Pro को भी पेश किया गया है।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 07:30 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 09:45 PM (IST)
Samsung Galaxy Unpacked 2021 : Samsung Galaxy S21 सीरीज के तीन स्मार्टफोन समेत ये डिवाइस हुई लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
यह Galaxy Unpacked 2021 की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है.

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung की तरफ से Galaxy Unpacked में कुछ शानदार डिवाइस को पेश किया गया है। इसमें Samsung Galaxy S21, Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन शामिल रहे। इसके अलावा Samsung Galaxy Watch 3, Galaxy Smart Tag, Galaxy Smart Tag+, Galaxy buds Pro को भी पेश किया गया है। 

Galaxy Unpacked इवेंट हाइलाइट्स

9.44 P  

इस इवेंट में कंपनी ने Samsung Galaxy watch 3  को पेश कर दिया है। वॉच में ब्लड प्रेशर और ECG मॉनिटर का सपोर्ट दिया गया है।

9.37 PM  

पावरबैकअप के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 25W फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज किया जा सकेगा।

Tune in for the livestream and be one of the first 21 to win the next Galaxy device. Hurry! #SamsungUnpacked https://t.co/WeXXAVBt11" rel="nofollow

— Samsung India (@SamsungIndia) January 14, 2021

9.30 PM

फोन में 6.8 इंच डायनमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले दिया गया है। इसमें गोरिल्ला ग्लास Victus का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसका रेजोल्यूशन 1440+ पिक्सल होगा।

9.21 PM

Samsung Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन के रियर पैनल पर कुल 5 कैमरे दिये गये हैं। इसका प्राइमरी कैमरा 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। 

9.13 PM

Samsung Galaxy S21 Ultra को आज Galaxy Unpacked Event में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें इंडस्ट्री लीडिंग हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है।

8.59 PM

फोन में सेल्फी के लिए  लाइटिंग के लिए ऑटो लाइटिंग सेंसिंग का इस्तेमाल किया गया है। इसमें कैमरा अपडेट मिलेगा। फोन से 8K वीडियो को कैप्चर किया जा सकेगा।

8.58 PM

Epic comes in two sizes. #GalaxyS21 and Galaxy S21 Plus. #SamsungUnpacked

Find the one for you here https://t.co/UYwdbX4j3B" rel="nofollow pic.twitter.com/L18vYqbPoM— Samsung Mobile SA (@SamsungMobileSA) January 14, 2021

दोनों स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल, 12MP वाइड कैमरा और 64MP टेली फोटो लेंस के साथ आएगा।

8.56 PM

Galaxy S21 और Galaxy S21 Plus दोनों ही स्मार्टफोन सैमसंग के Exynos 2100 प्रोसेसर पर काम करते हैं और यह कंपनी के पहले स्मार्टफोन हैं जिन्हें 5G सपोर्ट के साथ लाॅन्च किया गया है।

8.54 PM

Galaxy S21 और Galaxy S21 को पेश कर दिया गया है। इसमें शानदार कैमरा टे्क्नोलॉजी मिलेगी।। कैमरा को एक्स्ट्रा ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। Galaxy S21 स्मार्टफोन 4 कलर और Galaxy S21+ स्मार्टफोन 3 कलर ऑप्शन में आएगा। फोन में शानदार डिस्पले दिया गया है। इसमें एज टू एज एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इस बार इंटेलिजेंस डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश्ड रेट के साथ आएगा।


8.50 PM

Galaxy Smart Tag+ की कीमत 39.99 डॉलर है। Galaxy Smart TAg की कीमत 49.99 डॉलर है। इसकी बिक्री 29 जनवरी 2021 से शुरू होगी।

8.48 PM

Samsung Smart Tag Plus को पेश किया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलेगी। जिसकी मदद से अपनी डिवाइस को ट्रैक कर सकेंगे। इसे किसी भी चीज जैसे साइकिल बाइक की के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।

8.47 PM

इयरबड्स को सिंगल चार्ज में 5 से 18 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

8.46 PM

इसकी कीमत 199 डॉलर होगी। यानि लगभग 14,554 रुपये है। इयरबड्स तीन कलर ऑप्शन में आएगा। 

8.45 PM

Galaxy Buds pro डिवाइस को पहचान सकता है आप सिंपल टैप करके एक डिवाइस से दूसरी डिवाइस में मूव कर सकते हैं। इसमें 2mm vent मिलेंगे। इसे पहनकर आराम से दौड़ सकते हैं।

8.42 PM

यह इंटेलिजेंस एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन के साथ आएगा। यह टू-वे स्पीकर सिस्टम के साथ आएगा। 360 डिग्री साउंड, मोशन इंटेलिजेंस सिस्टम के साथ आएगा। Al Algorithm का इस्तेमाल किया गया है। यह इयरबड्स कई तरह के कॉलिंग मोड के साथ आएगा।

8.38 PM

Samsung ने Galaxy Buds Pro को पेश किया है जो कि शानदार साउंड क्वालिटी का एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।

8.30 PM

लाॅन्च से थोड़ी देर पहले ही Samsung Galaxy S21 Ultra की कीमत का खुलासा किया गया है। Galaxy S21 Ultra को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लाॅन्च किया जा सकता है और इसकी शुरुआती कीमत $ 199 यानि लगभग 87,000 रुपये हो सकती है।

8.20 PM 

A bold new camera design in a category of its own. #GalaxyS21 Ultra #SamsungUnpacked

Learn more: https://t.co/3mNGLqCdlh" rel="nofollow pic.twitter.com/ASjNnyKvim— Samsung Mobile (@SamsungMobile) January 14, 2021

Samsung Galaxy S21 स्मार्टफोन 6.2 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें 2X जूम दिया जाएगा Galaxy S21+ स्मार्टफोन में 6.7 इंच का पैनल मिलेगा। वही अल्ट्रा मॉडल 6.8 इंच डायनमिक एमोलेड 2X डिस्पले के साथ आएगा।

8.10 PM

Samsung Galaxy S21 सीरीज के स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत भारत में EUR 849 (करीब 75,600 रुपये) होगी। Galaxy S21 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में Exynos 2100 SoC और अमेरिकी मार्केट में Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।

8.00 PM 

Samsung की तरफ से आज के इवेंट में लेटेस्ट Galaxy Buds Pro TWS वायरलेस इयरबड्स और Galaxy SmartTag ब्लूटूथ ट्रैकर को लॉन्च किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी