Samsung Galaxy M51 सर्टिफिकेशन साइट पर किया गया स्पॉट, 25W फास्ट चार्जर के साथ होगा लॉन्च

Samsung Galaxy M51 में यूजर्स को 25W फास्ट चार्जर के साथ ही वायर्ड ईयरफोन भी बंडल में मिलेंगे

By Renu YadavEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 10:02 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 10:04 AM (IST)
Samsung Galaxy M51 सर्टिफिकेशन साइट पर किया गया स्पॉट, 25W फास्ट चार्जर के साथ होगा लॉन्च
Samsung Galaxy M51 सर्टिफिकेशन साइट पर किया गया स्पॉट, 25W फास्ट चार्जर के साथ होगा लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। साउथ कोरियन कंपनी Samsung अपने Galaxy M सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन Galaxy M51 लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट या फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन यह स्मार्टफोन यूएस की FCC सर्टिफिकेशन्स साइट पर स्पॉट किया गया है, जहां इसके कई खास फीचर्स की जानकारी सामने आई है। कंपनी Galaxy M51 स्मार्टफोन के साथ बंडल में वायर्ड ईयरफोन और 25W फास्ट चार्जर उपलब्ध कराएगी। 

FCC सर्टिफिकेशन साइट पर Samsung का अपकमिंग स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-M515F नाम से स्पॉट किया गया है और इसे Galaxy M51 कहा जा रहा है। जिसे लेकर टिप्स्टर अभिषेक यादव ने एक ट्वीट शेयर किया है। इस ट्वीट में FCC सर्टिफिकेशन डॉक्यूमेंट्स को शेयर किया गया है और इसमें कुछ स्क्रीनशॉट्स सामने आए हैं। इसके मुताबिक इस स्मार्टफोन में एलटीई, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ और एनएफसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि Galaxy M51 में 25W फास्ट चार्जर सपोर्ट और वायर्ड ईयरफोन मिलेंगे। 

Samsung M51 (4G) is Now FCC Certified.

Samsung Galaxy M51 Will Have NFC, 4G & Earphone included in the Box. pic.twitter.com/zFDEUS166n

— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) August 4, 2020

वहीं SamMobile ने भी Galaxy M51 से जुड़े कुछ स्क्रीनशॉट शेयर ​किए हैं और इनमें फोन की सेटिंग्स को दिखाया गया है। सामने आए स्क्रीनशॉट में ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट दिखाया गया है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन पिछले दिनों Bluetooth SIG वेबसाइट और Geekbench पर भी स्पॉट किया गया था। जहां दी गई जानकारी के अनुसार इसमें ब्लूटूथ  5.0 सपोर्ट मिलेगा। यह स्मार्टफोन सितंबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है। 

Geekbench पर हुई लिस्टिंग के मुताबिक Samsung Galaxy M51 को Qualcomm Snapdragon 675 प्रोसेसर पर पेश किया जाएगा। इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी दी जाएगी। वहीं इसमें 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 10 ओएस पर पेश होगा। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन का प्राइमरी सेंसर 64MP का होगा। कंपनी इस स्मार्टफोन को मिड बजट रेंज में पेश कर सकती है।

chat bot
आपका साथी