Samsung Galaxy M21 गीकबैंच पर हुआ स्पॉट, सामने आई कई फीचर्स

Samsung Galaxy M21 स्मार्टफोन 4जीबी रैम के साथ Exynos 9611 प्रोसेसर से लैस होगा और इस स्मार्टफोन को जल्द ही बाजार में उतारा जा सकता है

By Renu YadavEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 02:05 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 02:06 PM (IST)
Samsung Galaxy M21 गीकबैंच पर हुआ स्पॉट, सामने आई कई फीचर्स
Samsung Galaxy M21 गीकबैंच पर हुआ स्पॉट, सामने आई कई फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung ने पिछले दिनों ही भारतीय बाजार में मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Galaxy Note 10 Lite और Galaxy S10 Lite को लॉन्च किया था। जल्द ही दो नए स्मार्टफोन Galaxy A51 और Galaxy A71 को भी भारत में लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी एक और नए स्मार्टफोन Galaxy M21  पर काम कर रही है जिसे Exynos 9611 प्रोसेसर पर पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन गीकबैंच वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है जहां इसके कई फीचर्स की जानकारी दी गई है। 

गीकबैंच पर Samsung का अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy M21 मॉडल नंबर SM-M215F के साथ लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के अनुसार इस फोन को कंपनी के अपने Exynos 9611 प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। यह Android 10 आधारित OneUI 2.0 पर पेश होगा। फोन में 4जीबी रैम दी गई है। गीकबैंच पर इस फोन को ​348 सिंगर कोर स्कोर और 1265 मल्टी कोर स्कोर ​दिया गया है। 

इसके अलावा कंपनी इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है। एक मॉडल में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज उपलब्ध होगी। जबकि दूसरे वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार यह फोन ब्लू, ग्रीन और ब्लैक तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है। इसमें फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर सेटअप मिल सकता है। हालांकि कैमरा मेगापिक्सल से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

वहीं खबर है कि M सीरीज के तहत कंपनी एक और स्मार्टफोन Galaxy M31 पर भी काम कर रही है और अभी तक इसके कई फीचर्स लीक्स हो चुके हैं। सामने आई लीक्स के मुताबिक Galaxy M31 दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है। एक वेरिएंट में 32जीबी स्टोरेज और दूसरे वेरिएंट में 64जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ ​सेंसर उपलब्ध होगा।

chat bot
आपका साथी