लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A71 5G की कीमत का खुलासा, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A71 5G को पिछले​ दिनों सर्टिफिकेशन साइट पन स्पॉट किया गया था वहीं अब इस स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ी जानकारी सामने आई है (फोटो साभार JNM)

By Renu YadavEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 01:48 PM (IST) Updated:Wed, 08 Apr 2020 01:57 PM (IST)
लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A71 5G की कीमत का खुलासा, जानें स्पेसिफिकेशन्स
लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A71 5G की कीमत का खुलासा, जानें स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung Galaxy A71 के बाद अब कंपनी इसका 5G वेरिएंट Samsung Galaxy A71 5G लॉन्च करने वाली है। जो कि पिछले दिनों सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया था। जहां इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स की जानकारी सामने आई थी। वहीं अब लॉन्च से पहले इसकी कीमत के बारे में खुलासा किया गया है, जिसके मुताबिक ये कंपनी का मिड-रेंज स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि कंपनी ने Galaxy A71 5G की लॉन्च डेट या फीचर्स के बारे में अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है। 

टिप्स्टर Evan Blass ने हाल ही में Galaxy A71 5G का रेंडर शेयर किया है। इसके साथ ही फोन की कीमत से जुड़ी जानकारी भी दी है। सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Galaxy A71 5G की कीमत RMB 3,500 यानि लगभग 37,500 रुपये हो सकती है। सामने आई कीमत फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की है। इस कीमत के साथ यह फोन चीनी मार्केट में उपलब्ध होगा। अन्य बाजारों में इसकी कीमत अलग हो सकती है। 

अगर कंपनी Galaxy A71 5G को इस कीमत में लॉन्च करती है तो ​इसे बाजार में मौजूद 5G स्मार्टफोन Redmi K30 5G और Redmi K30 Pro 5G से टक्कर मिल सकती है। लीक्स के मुताबिक Galaxy A71 5G ब्लू, ब्लैक और व्हाइट तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के अलावा कंपनी इसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज में भी लॉन्च कर सकती है। इसे Exynos 980 प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। 

पिछले दिनों Galaxy A71 5G स्मार्टफोन TENAA पर लिस्ट हुआ था, जहां दी गई जानकारी के अनुसार इसमें पावर बैकअप के लिए 4,370mAh की बैटरी उपलब्ध होगी। जबकि इसके स्टैंडर्ड मॉडल में 4,500mAh की बैटरी दी गई है। वहीं फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 5MP का मैक्रो और 5MP का डेप्थ सेंसर उपलब्ध हो सकता है। 

chat bot
आपका साथी