Samsung Galaxy F52 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लॉन्चिंग से पहले लीक, यहां जानें पूरी डिटेल

Samsung Galaxy F52 5G के रियर पैनल पर एक क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एक पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। इससे पहले Galaxy F52 5G स्मार्टफोन को Google Play Console और चीन की TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया था।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 04:16 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 04:16 PM (IST)
Samsung Galaxy F52 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लॉन्चिंग से पहले लीक, यहां जानें पूरी डिटेल
यह Galaxy A52 की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung Galaxy F52 5G स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च होगा। हालांकि लॉन्चिंग से पहले Galaxy F52 5G की कीमत और लाइव फोटो लीक हो गई है।  फोन से जुड़ी डिटेल को ऑनलाइन स्पॉट किया गया है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy F52 5G के रियर पैनल पर एक क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एक पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है।  इससे पहले Galaxy F52 5G स्मार्टफोन को Google Play Console और चीन की TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया था। 

Samsung Galaxy F52 5G की संभावित कीमत 

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  Weibo के मुताबिक Samsung Galaxy F52 5G स्मार्टफोन को CNY 1,999 (करीब 22,900 रुपये) प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि Samsung Galaxy F62 को इसी साल फरवरी में 23,999 रुपये प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया गया था। कुछ इसी प्राइस टैग के साथ Galaxy F52 5G को भी लॉन्च किया जा सकता है। 

Samsung Galaxy F52 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स 

Samsung Galaxy F52 5G के टॉप-राइट कॉर्नर पर एक पंच-होल डिस्प्ले मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन के बॉटम में एक 3.5mm हेडफोन जैक, एक USB टाइप-सी पोर्ट एक स्पीकर और एक स्पीकर ग्रिड का सपोर्ट दिया गया है। Samsung Galaxy F52 5G स्मार्टफोन में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन एंड्राइड 11 बेस्ड और ड्यूल सिम कनेक्टिविटी के साथ आएगा। SamsunG Galaxy F52 5G स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,080x2,408 पिक्सल होगा। इसमें चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा। फोन को 8GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। Samsung Galaxy F52 स्मार्टफोन में एक 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। Samsung Galaxy F52 5G में  2.4GHz ऑक्टा-कोर Snapdragon 750G SoC चिपसेट सपोर्ट दिया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी