Samsung Galaxy A22 स्मार्टफोन जल्द भारत में होगा लॉन्च, BIS लिस्टिंग से हुआ खुलासा, जानिए संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A22 Launch Galaxy A22 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग का खुलासा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) वेबसाइट से हुआ है। BIS की लिस्टिंग के मुताबिक Galaxy A22 स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-A226B के साथ लिस्ट किया गया है।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 01:48 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 08:28 AM (IST)
Samsung Galaxy A22 स्मार्टफोन जल्द भारत में होगा लॉन्च, BIS लिस्टिंग से हुआ खुलासा, जानिए संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
यह Galaxy A22 की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung एक अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इसे Galaxy A22 के नाम से भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy A22 5G के साथ ही 4G वर्जन को भी लॉन्च किया जाएगा। Galaxy A22 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग का खुलासा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) वेबसाइट से हुआ है। BIS की लिस्टिंग के मुताबिक Galaxy A22 स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-A226B के साथ लिस्ट किया गया है।

Galaxy A22 स्पेसिफिकेशन्स 

Galaxy A22 स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का होगा। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर के साथ 2MP के दो अन्य लेंस मिलेंगे। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy A22 स्मार्टफोन कई रैम और स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। फोन चार कलर ऑप्शन ग्रे, व्हाइट, लाइट ग्रीन और पर्पल में आएगा। अगर परफॉर्मेंस की बात करें, तो फोन में MediaTek 700 सीरीज के चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। वही फोन का 5G वेरिएंट Qualcomm 480 चिपसेट के साथ आएगा। 

संभावित कीमत 

Samsung Galaxy A22 स्मार्टफोन एंड्राइड 11 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। अगर कीमत की बात करें, तो फोन को 229 यूरो ( करीब 20,000 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। मतलब Galaxy A22 स्मार्टफोन इससे पहले लॉन्च Galaxy A32 स्मार्टफोन के मुकाबले ज्यादा अफोर्डेबल होगा।

Galaxy M42 स्पेसिफिकेशन्स 

एक अन्य लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Samsung Galaxy A सीरीज के अलावा Galaxy M सीरीज के अफोर्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफोन Galaxy M42 होगा। जिसे भारत में 28 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। यह पॉप्युलर Galaxy M सीरीज का पहला 5G स्मार्टफोन होगा। अगर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Galaxy M42 5G को 6,000mAh बैटरी और 4GB रैम सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। फोन 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा। फोटो और वीडियोग्राफी के लिए फोन में 64MP क्वाड रियर कैमरे का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में Qualcomm’s Snapdragon 750 G प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। 

chat bot
आपका साथी