इंतजार खत्म, आज भारत में Samsung के सबसे सस्ते 5G फोन को होगी एंट्री, बस इतनी होगी कीमत

अपकमिंग Samsung Galaxy A22 5G फोन की लॉन्चिंग का ऐलान किया गया है। Galaxy A22 5G को भारत से पहले यूरोप में लॉन्च किया जा चुका है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि यह Samsung का अब तक का सबसे सस्ता 5G फोन होगा।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 10:09 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 10:09 AM (IST)
इंतजार खत्म, आज भारत में Samsung के सबसे सस्ते 5G फोन को होगी एंट्री, बस इतनी होगी कीमत
यह Galaxy A22 की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। इंतजार खत्म होने वाला है। भारत में आज Samsung का सबसे सस्ता 5G फोन Samsung Galaxy A22 5G दस्तक देने जा रहा है। फोन की लॉन्चिंग को लेकर Samsung के ऑफिशियल Twitter हैंडल से एक ट्वीट करके अपकमिंग Samsung Galaxy A22 5G फोन की लॉन्चिंग का ऐलान किया गया है। Galaxy A22 5G को भारत से पहले यूरोप में लॉन्च किया जा चुका है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि यह Samsung का अब तक का सबसे सस्ता 5G फोन होगा।

इतनी हो सकती है कीमत 

Samsung Galaxy A22 5G के बेस वेरिएंट को 19,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि Samsung की तरफ से फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। Samsung Galaxy M42 जैसे स्मार्टफोन भारत में 25,000 रुपये के प्राइस प्वाइंट में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे में Galaxy A22 5G के जरिए Samsung अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करने जा रहा है। 

Samsung Galaxy A22 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन में 6.6-इंच की FHD+ LCD डिसप्ले दी जा सकती है। फोन में वाटर ड्रॉप नॉच स्टाइल Infinity-V डिस्प्ले मिलेगा। फोन को 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जा सकता है। वही 800 nits का पीक स्क्रीन ब्राइटनेस दिया जा सकता है। Galaxy A22 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका मेन कैमरा 48MP का होगा। इसके अलावा 5MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP डेफ्थ सेंसर का सपोर्ट दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पैनल पर 8MP का कैमरा मिलेगा। प्रोसेसर सपोर्ट के तौर पर Samsung Galaxy A22 5G में ऑक्टा-कोर Mediatek Dimensity 700 दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी, जिसे 15W फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज किया जा सकेगा। फोन एंड्राइड 11 बेस्ड OneUI 3.1 पर काम करेगा।

chat bot
आपका साथी