#SaluteTheSoldier : Twitter ने स्वतंत्रता दिवस के लिए जारी किया खास इमोजी

रक्षा मंत्रालय की तरफ से नेशनल वार मेमोरियल के लिए एक अलग से Twitter अकाउंट लांच किया गया है।

By Renu YadavEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 01:28 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 07:30 AM (IST)
#SaluteTheSoldier : Twitter ने स्वतंत्रता दिवस के लिए जारी किया खास इमोजी
#SaluteTheSoldier : Twitter ने स्वतंत्रता दिवस के लिए जारी किया खास इमोजी

नई  दिल्ली, टेक डेस्क। भारत इस बार 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ऐसे में हर कोई इस खास मौके को खास तरीके से सेलिब्रेट करता है। इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस के इस साल के खास मौके पर Twitter India ने भारतीय सेनाओं के सम्मान में एक खास इमोजी जारी किया है। यह इमोजी नई दिल्ली के इंडिया गेट के निकट स्थित स्मारक - नेशनल वार मेमोरियल (राष्ट्रीय युद्ध स्मारक) का एक चित्र है। इमोजी का डिज़ाइन स्मारक की सबसे आंतरिक संरचना,‘अमर चक्र’ को प्रदर्शित करता है।

इमोजी 18 अगस्त तक रहेगा लाइव 

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इमोजी लांच करेंगे। इमोजी 18 अगस्त तक लाइव रहेगा और अंग्रेजी तथा कई भारतीय भाषाओं, जैसे हिंदी, तमिल, उर्दू, कन्नड़, पंजाबी, मराठी, मलयालम, बंगाली, तेलुगू, गुजराती व उड़िया में उपलब्ध होगा। दुनिया भर के भारतीय स्वतंत्रता दिवस वार्तालाप में भाग ले पाएंगे और हैशटैग्स #IndiaIndependenceDay, #स्वतंत्रतादिवस, #சுதந்திரதினம், #یوم آزادی, #ಸ್ವಾತಂತ್ರ್ಯದಿನ, #ਸੁਤੰਤਰਤਾਦਿਵਸ, #स्वातंत्र्यदिन, #സ്വാതന്ത്ര്യദിനം, #ସ୍ୱାଧୀନତାଦିବସ, #స్వాతంత్ర్యదినోత్సవం, #સ્વતંત્રતાદિવસ, #স্বাধীনতাদিবস, #IDay2020, #NationalWarMemorial और  #SaluteTheSoldier का प्रयोग कर के इमोजी के साथ उत्सव मना सकेंगे। 

नेशनल वार मेमोरियल के का Twitter अकाउंट लॉन्च  

Twitter India और रक्षा मंत्रालय ने मिल कर इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस को भारतीय सेनाओं के नाम समर्पित किया है। Twitter इंडिया की तरफ से रक्षा मंत्रालय की विशेष पहल #SaluteTheSoldier का भी समर्थन कर रही है जो भारतीय सैनिकों के जीवन का सम्मान करती है। मंत्रालय ने अपनी तरफ से नेशनल वार मेमोरियल के लिए एक अलग ट्विटर एकाउंट (@salute2soldier) लांच किया है। 

Twitter की तरफ से कहा गया कि हमें उम्मीद है कि यह इमोजी न केवल स्वतंत्रता दिवस उत्सवों की शान बढ़ाएगी बल्कि दुनिया भर के भारतीयों को भारत के वीर सैनिकों के जीवन के बारे में और अधिक जानने और उन्हें सम्मान देने के लिए भी प्रोत्साहित करेगी। यह Twitter India पर स्वतंत्रता दिवेस इमोजी का 6 एडिशन है, जिसमें पिछले सालों के दौरान अशोक चक्र, लाल किले, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के लिए रचनात्मक प्रतीकों को दर्शाया गया है।

chat bot
आपका साथी